War 2: जूनियर एनटीआर की एंट्री सीन हुई लीक, ऋतिक रोशन के साथ मचाएंगे तहलका

War 2 Jr NTR entry scene details leak
War 2: जब से जूनियर एनटीआर के “वॉर 2” में एंट्री हुई है, तबसे फैंस ऋतिक रोशन संग उनके एक्शन अवतार को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. हालांकि अब अटकलें लगाई जा रही है मूवी में साउथ सुपरस्टार का स्क्रीन टाइम लिमिटेड होगी. इस राज से पर्दा उठा है.
War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 की रिलीज को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 14 अगस्त, 2025 को हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें कियारा आडवाणी को सिजलिंग अवतार में देखा गया है. मूवी को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि इसमें एनटीआर का लिमिटेड स्क्रीन टाइमिंग है. अब इस राज से पर्दा उठा है.
क्या कम टाइम के लिए ही दिखाई देंगे जूनियर एनटीआर
अब, वॉर के निर्माता नागा वामसी ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. गुल्टे प्रो से बात करते हुए, वामसी ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि जूनियर एनटीआर फिल्म के केवल एक हिस्से में दिखाई देंगे. उन्होंने कहा, “एनटीआर का 30-40 मिनट के लिए होना सच नहीं है. दोनों पूरी फिल्म में मौजूद रहेंगे. पहले 15 मिनट के बाद, तारक अन्ना की एंट्री होगी और दोनों एक गाने पर डांस करेंगे. यह एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म होगी.”
वॉर 2 कब होगी रिलीज
इस बीच, वॉर 2 की शूटिंग ऑफिशियल तौर पर पूरी हो गई है. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही कियारा आडवाणी भी मुख्य कलाकारों में शामिल हैं. पांच देशों में फिल्माई गई इस फिल्म में छह बड़े पैमाने के एक्शन सीन्स हैं और यह 14 अगस्त, 2025 को हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby: मम्मी-पापा बने सिद्धार्थ-कियारा, जानें बेबी गर्ल हुई या बॉय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










