War 2 Box Office Collection Day 6: हिट या फुस्स, छठे दिन की कमाई दिखी चौपट, कलेक्शन महज इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन
War 2 Box Office Collection day 23

वॉर 2 की कमाई, फोटो- इंस्टाग्राम

War 2 Box Office Collection Day 6: अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी स्टारर वॉर को बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की कुली से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं इसने छठे दिन कितने करोड़ की कमाई की.

विज्ञापन

War 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के बाद धमाकेदार कमाई की. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिव्यू मिला. यही वजह है कि यह जल्द ही भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. एक्शन ड्रामा में रजनीकांत की कुली से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं छठे दिन इसने कितनी कमाई की.

वॉर 2 छठे दिन हिट हुई या फुस्स

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर 2 ने वीकेंड में धमाकेदार कमाई की, लेकिन वीकडेज में आते आते ये सुस्त हो गई और इसके कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई. ऋतिक रोशन की फिल्म ने छठे दिन यानी मंगलवार को 1.24 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 184.4 करोड़ हो गया. हालांकि ये मॉर्निंग ट्रेंड्स के आंकड़े है. शाम तक इसकी कमाई और ज्यादा बढ़ेगी.

वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 6- 1.25 करोड़

War 2 Total Box Office Collection- 184.4 करोड़

वॉर 2 के बारे में

वॉर 2, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर सीरीज शामिल हैं. ऋतिक और एनटीआर के अलावा, इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं. इसके पोस्ट-क्रेडिट सीन में बॉबी देओल स्पाई यूनिवर्स की अगली रिलीज, अल्फा, की तैयारी करते हुए दिखाई देते हैं. जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने शो में नए परिवार की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- माही-रूपा को जेठालाल और भिड़े…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola