Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari vs Kantara Chapter 1: सनी संस्कारी की बॉक्स ऑफिस पर कंतारा से टक्कर पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात
सनी संस्कारी की बॉक्स ऑफिस पर कंतारा से टक्कर पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी, फोटो- इंस्टाग्राम
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari vs Kantara Chapter 1: फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कंतारा: चैप्टर 1' का क्लैश एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर होगा. दोनों फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. इस बीच दोनों के क्लैश पर वरुण धवन ने रिएक्ट किया है.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari vs Kantara Chapter 1: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. ट्रेलर को दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया है. फिल्म का क्लैश ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ से होगी. दोनों फिल्म एक ही दिन रिलीज हो रही है. वरुण ने ‘कंतारा: चैप्टर 1’ से क्लैश होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
कंतारा: चैप्टर 1 से सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के क्लैश होने पर पर वरुण धवन क्या बोले?
वरुण धवन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव संग बातचीत में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो रिलीज डेट तय करते समय धर्मा प्रोडक्शन्स जो कई सालों से फिल्में बना रहे हैं, उन्होंने 2 अक्टूबर को चुना. यह दिन बहुत बड़ा है क्योंकि इस दिन दोनों दशहरा और गांधी जयंती है. इसलिए सामान्य शुक्रवार की तुलना में इस दिन की कमाई काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है. केवल हिंदी फिल्मों में ही लगभग 70 करोड़ रुपये का बिजनेस होने की संभावना है.” ‘कंतारा: चैप्टर 1’ से क्लैश होने पर एक्टर ने कहा, ”बेशक, कांतारा एक बड़ी फिल्म है. पहला पार्ट अमेजिंग था. मुझे ये काफी पसंद आई थी. हालांकि हमारी फिल्म अलग है. मुझे लगता है कि सभी प्रकार की फिल्मों के लिए पर्याप्त जगह है.”
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के बारे में
शशांक खेतान की ओर से निर्देशित ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन, जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा , रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदार में हैं. फिल्म का ट्रेलर देखने से पता चला है कि इसकी कहानी सनी और तुलसी की है, जो अपने पूर्व प्रेमियों को जलाने के लिए साथ में आते हैं. इस दौरान खूब सारे मजेदार ट्विस्ट आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










