Toxic: यश संग ‘टॉक्सिक’ में चमकेंगी कियारा, कहा- ‘नादिया’ जैसा किरदार पहले कभी नहीं मिला
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Mar 2026 8:26 AM
कियारा आडवाणी, फोटो- इंस्टाग्राम
Toxic: फिल्म ‘टॉक्सिक’ 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में कियारा आडवाणी अलग अंदाज में दिखेंगी. एक्ट्रेस ने अपने किरदार को लेकर बात की.
Toxic: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार यश के साथ नजर आएंगी. एक इंटरव्यू में कियारा ने अपने किरदार ‘नादिया’ को लेकर खुलकर बात की.
‘नादिया’ है कियारा के करियर का सबसे अलग किरदार
कियारा आडवाणी ने Grazia संग एक इंटरव्यू में अपने किरदार को लेकर कहा, “नादिया का किरदार अब तक का सबसे अलग और खास रोल है, जो मैंने कभी पढ़ा है. मेरी डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने इस किरदार को जिस तरह लिखा है और उसकी कहानी को आगे बढ़ाया है, उसने मुझे बहुत उत्साहित कर दिया. मुझे लगा कि मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं और उनके विजन के मुताबिक इस किरदार को पर्दे पर उतारना चाहती हूं.”
‘तबाही’ गाने को लेकर फैंस हुए नाराज
फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिलने वाली है. हालांकि, इस गाने को लेकर फैंस थोड़ा निराश नजर आए. दरअसल, गाना बिना म्यूजिक वीडियो के रिलीज किया गया, जिससे दर्शकों को उम्मीद के मुताबिक विज़ुअल एक्सपीरियंस नहीं मिल पाया. इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है.
रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी
‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ पहले रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदल दी गई. बताया गया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात बॉक्स ऑफिस पर असर डाल सकते थे, इसलिए यह फैसला लिया गया. टॉक्सिक में नयनतारा, हुमा कुरैशी, टोविनो थॉमस, तारा सुतारिया जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ शूट की गई है. फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: IPL के बीच भी छाई ‘धुरंधर 2’, अब तक कितना पहुंचा कलेक्शन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










