Thamma Review: हिट या फुस्स? हॉरर, ह्यूमर और दिल छू लेने वाली कहानी संग दिवाली पर होगा ‘थामा’ का धमाका, पब्लिक रिव्यू पढ़ें

Updated:
विज्ञापन
Thamma Review

थामा रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma Review: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘थामा’ को दर्शकों से शानदार शुरूआती रिव्यूज मिल रहे हैं. टिकट बुक करने से पहले आप भी पढ़ें.

विज्ञापन

Thamma Review: दिवाली 2025 का सिनेमाई उत्सव शुरू हो चुका है और दर्शकों की निगाहें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म ‘थामा’ पर टिकी हैं. मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की यह नई फिल्म 21 ओक्टोबे, 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. और अब इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है. ऐसे में टिकट बुक करने से पहले आइए जानते हैं कैसे है फिल्म.

थामा का पहला रिव्यू

21 अक्टूबर को रिलीज हो रही इस फिल्म की हाल ही में स्क्रीनिंग हुई, जिसमें शामिल हुए दर्शकों ने सोशल मीडिया पर जमकर रिव्यू किया है. एक यूजर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “अभी-अभी #थामा देखी. (4.5/5) स्टार्स. एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म! हास्य, हॉरर, इमोशन और देसी लोककथाओं का ऐसा मिश्रण जो आपको आखिरी फ्रेम तक बांधे रखता है.”

दूसरे यूजर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, #थामा वाओ. 5 स्टार. यह एक ऐसी फिल्म है जो आपको भरपूर मनोरंजन और संतुष्टि देती है. निर्देशन बेहद शानदार है, दर्शकों को बांधे रखने और फिल्म को सबके लिए आकर्षक बनाने की बेहतरीन समझ दिखाई गई है. हर एक किरदार का अभिनय बेहतरीन था. पूरी स्टार कास्ट वाकई कमाल की है, @ayushmannk और@iamRashmika ने बेबाक और दमदार भूमिकाएं निभाई हैं. यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें हर कलाकार अपना सर्वश्रेष्ठ देता है. यह फिल्म वाकई एक बेहतरीन, ऊर्जा से भरपूर दिवाली का तोहफा है. आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ थामा जरूर देखनी चाहिए!”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या सफर था! हंसी, रोमांच और भावनाओं का रोलरकोस्टर!”

यह भी पढ़ें: Krrish 4 में ऋतिक रोशन के साथ दोबारा काम करेंगे रजत बेदी? एक्टर बोले- इससे बेहतर कुछ नहीं

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola