Teri Meri Doriyaann में होगी नयी एंट्री, साहिबा और अंगद की जिंदगी होगी तबाह, जानें कौन है वो शख्स

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Dec 2023 9:50 AM

विज्ञापन

सीरियल तेरी मेरी डोरियां का आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है. इसमें खई टर्न एंड ट्विस्ट आनेवाले है. आगे के एपिसोड में कई राज खुलेंगे. पुलिस का रोल निभाने वाली ऋषिना कंधारी अंगद को पकड़कर ले जाएगी.

विज्ञापन

Teri Meri Doriyaann : स्टार प्लस का सीरियल तेरी मेरी डोरियां 4 जनवरी 2023 को शुरू हुआ था. शो की लोकप्रियता हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है. सीरियल में विजयेंद्र कुमेरिया अंगद बरार के रोल में नजर आते है, जबकि हिमांशी पाराशर साहिबा का रोल प्ले कर रही है. इन दिनों ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अंगद गैरी और यशराज बावेजा की चाल में बुरी तरह से फंस गया है. गैरी वापस आ गया है और अंगद को फंसाने की कोशिश कर रहा है. गैरी के बारे में अंगद पूरे परिवार को बताता है, लेकिन यश उसकी बातों को काट देता है. उसके बाद पुलिस की एंट्री होती है और वो अंगद को सनी सूद बनने और फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार करके ले जाती है. पुलिस मेघा का रोल सीरियल ‘दिया और बाती हम’ से मशहूर हुई ऋषिना कंधारी निभा रही है.

तेरी मेरी डोरियां में ऋषिना कंधारी की एंट्री

सीरियल तेरी मेरी डोरियां का आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है. इसमें खई टर्न एंड ट्विस्ट आनेवाले है. आगे के एपिसोड में कई राज खुलेंगे. पुलिस का रोल निभाने वाली ऋषिना कंधारी अंगद को पकड़कर ले जाएगी, जहां वो पेपर्स पर साइन करने के लिए कह रही है कि वो ही सनी सूद है. अंगद पेपर्स पर साइन करने से मना कर देता है. मेघा उसे धमकी देती है कि अगर उसने साइन नहीं किया तो वो उसके परिवार वालों को परेशान करेंगी. अंगद उसे अपने परिवार से दूर रहने के लिए कहता है.

https://www.instagram.com/p/C0y43ZFAgX7/

तेरी मेरी डोरियां का लेटेस्ट ट्रैक

तेरी मेरी डोरियां में ऋषिना कंधारी की एंट्री से जरूर शो में नया धमाका होगा. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मेघा बरार परिवार के सामान की नीलामी करेगी. वहीं, आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सीरत द्वारा अंगद की तसवीर देखने और उससे माफी मांगने से होती है. जबज्योत यश से माफी मांगते हैं क्योंकि अंगद और साहिबा ने यश पर कई आरोप लगाए हैं. जसलीन यश की तारीफ करती है कि उसने किसी की बात का बुरा नहीं माना. अकाल का कहना है कि वह नहीं जानता कि इस स्थिति को कैसे हल किया जाए. यश अकाल से कहता है कि वह उसकी मदद करेगा.

Also Read: Teri Meri Doriyaann: साहिबा और अंगद की लव स्टोरी में तीसरे शख्स की एंट्री, कहानी में आएगा रोमांचक ट्विस्ट

यश और गैरी का होगा आमना-सामना

मेघा पुलिस से अंगद को जेल में डालने के लिए कहती है. साहिबा को अंगद से मिलने की बात मेघा से करती है, लेकिन वो मना कर देती है. मेघा उसे परमिशन नहीं देती है. साहिबा अपनी बहन सीरत से बात करने की बात कहती है. वहीं, गैरी पेपर में अंगद की गिरफ्तारी के बारे में पढ़कर काफी खुश होता है और जश्न मनाने की बात करता है. यश गैरी के पास आता है और उसे डांटता है. गैरी से वो कहता है कि साहिबा को सबकुछ पता चल गया है. यश गैरी, समर्थ और पार्थ को बवेजा हवेली जाने के लिए कहता है. यश का कहना है कि बराड़ परिवार कभी भी बावेजा हवेली में तलाशी नहीं लेगा क्योंकि वे उस पर पूरा विश्वास करते हैं.

https://www.instagram.com/p/C0ygbFdAlnh/

तेरी मेरी डोरियां में हुई थी रिया शर्मा की एंट्री

तेरी मेरी डोरियां में हाल ही में दिखाया गया कि कैसे रोमी ने साहिबा को किडनैप किया था और अपने पास रखा था. सबको पता था कि साहिबा का कत्ल हो गया है और उसकी जान अंगद ने ली है. हालांकि अंगद ने सबको गलत साबित कर दिया और साहिबा को उसकी चंगुल से निकाल लिया. एक बार फिर से दोनों साथ है, लेकिन सीरत ने उनके मन में गलतफहमी पैदा कर दी है. मेकर्स शो में नयी एंट्री लेकर आ रहे हैं. टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया शर्मा जल्द ही अंगद की जिंदगी में दोबारा एंट्री करेंगी और तेरी मेरी डोरियां में अहम भूमिका निभाने वाली हैं. बता दें कि रिया एक उभरती हुई प्रतिभा हैं. रिया ने कई ऐड में काम किया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola