Tere Ishk Mein Box Office Records: ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 2 फिल्मों को पछाड़ा, बनी 2025 की हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक
तेरे इश्क में, फोटो- इंस्टाग्राम
Tere Ishk Mein Box Office Records: धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' ने रिलीज के साथ ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पल भर में तोड़ दिया. इसने साल 2025 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की दो फिल्मों को भी पीछ छोड़ दिया.
Tere Ishk Mein Box Office Records: धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा हाइप था. फिल्म अब फाइनली सिनेमाघरों में आ चुकी है और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली. आनंद एल राय की फिल्म में धनुष और कृति की जबरदस्त केमेस्ट्री दिखी. ओपनिंग डे पर मूवी ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले ही दिन 16.50 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. फिल्म साल 2025 की हाईस्ट ओपनिंग करने वाली मूवीज में से एक बन गई है.
ओपनिंग डे पर ‘तेरे इश्क में’ ने इतनी कमाई की

‘तेरे इश्क में’ ने बनाया रिकॉर्ड
साल 2025 में कई बड़े बजट और बड़े स्टारकास्ट की मूवीज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि ‘तेरे इश्क में’ इस साल टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज (हिंदी) में लिस्ट में धनुष की फिल्म 9वें नंबर पर आ गई. चलिए साल 2025 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली मूवीज के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं. ये डाटा सैक्निल्क के अनुसार है.
- छावा- 31 करोड़
- वॉर 2- 29 करोड़
- सिकंदर- 26 करोड़
- हाउसफुल 5- 24 करोड़
- थामा- 23.75 करोड़
- सैयारा- 21.5 करोड़
- रेड 2- 19.25 करोड़
- कांतारा चैप्टर 1- 18.5 करोड़
- तेरे इश्क में- 16.50 करोड़
- जॉली एलएलबी 3- 12.5 करोड़
‘तेरे इश्क में’ ने अक्षय कुमार की इन 2 फिल्मों के रिकॉर्ड को पल भर में तोड़ा
साल 2025 में अक्षय कुमार की दो फिल्में ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘स्काई फोर्स’ ने साल 2025 की चॉप 10 ओपनिंग करने वाली मूवीज कि लिस्ट में शामिल थी. ‘स्काई फोर्स’ ने 12.25 करोड़ रुपये और जॉली एलएलबी 3- 12.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. जॉली एलएलबी 3 को 9वें स्थान पर थी और इसे ‘तेरे इश्क में’ ने हटा दिया. जबकि ‘स्काई फोर्स’ को धनुष की फिल्म ने तो लिस्ट से आउट कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










