ePaper

ओपनिंग डे पर ‘अस्सी’ का असर, गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स?

Updated at : 21 Feb 2026 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
Assi Box Office Collection Day 1

Assi Box Office Collection Day 1

Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.00 करोड़ रुपए की कमाई की है. गंभीर विषय पर बनी इस कोर्टरूम थ्रिलर को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है और अब वीकेंड पर फिल्म की कमाई से असली ट्रेंड साफ होगा.

विज्ञापन

Assi Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘अस्सी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत देखने लायक रही. रिलीज से पहले जिस तरह फिल्म को लेकर माहौल बना हुआ था, उसका असर पहले दिन की कमाई में भी नजर आया. ओपनिंग डे का कलेक्शन भले ही उम्मीद के हिसाब से हो या थोड़ा ऊपर-नीचे, लेकिन इतना तय है कि फिल्म ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों, खासकर वीकेंड में ‘अस्सी’ कितनी रफ्तार पकड़ती है और दर्शकों का कितना साथ मिलता है.

पहले दिन इतने में सिमट गई ‘अस्सी’

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘अस्सी’ ने रिलीज के पहले दिन यानी पहले शुक्रवार को करीब 1.00 करोड़ रुपए की कमाई की है. ये आंकड़े फिलहाल अर्ली एस्टिमेट्स हैं, जिनमें थोड़ी बहुत फेरबदल संभव है, लेकिन इतना साफ है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग ली है. अब मेकर्स और ट्रेडa एक्सपर्ट्स की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं, जहां से फिल्म के असली ट्रेंड का अंदाजा लगेगा.

फिल्म के बारे में

फिल्म अस्सी एक सीरियस और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी लेकर आई है. यह एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जो रोज होने वाले सेक्सुअल असाॅल्ट की सच्चाई को दिखाती है और एक मजबूत कोर्टरूम ड्रामा के जरिए पूरा सच सामने लाती है. फिल्म में तापसी पन्नू, कनी कुसरुति, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नसीरुद्दीन शाह जैसे शानदार कलाकार हैं. सभी एक्टर्स ने अपने किरदार बहुत ही सादगी और असरदार तरीके से निभाए हैं, जिससे फिल्म की कहानी और भी ज्यादा मजबूत बन जाती है.

यह भी पढ़ें: भतीजी की शादी में रोटी बेलते दिखे राजपाल यादव, डांस का वीडियो भी आया था सामने

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola