Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: पहले दिन 'तेरे इश्क में' में होगी हिट या फुस्स? धनुष की फिल्म कितने करोड़ बटोरेगी?

Updated at : 28 Nov 2025 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1

तेरे इश्क में का पहले दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 8: नई फिल्म 'तेरे इश्क में' में आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय की जोड़ी दर्शकों के लिए ‘तेरे इश्क में’ लेकर आई. आइए जानते हैं कि मूवी पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर सकती है.

विज्ञापन

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: डायरेक्टर आनंद एल राय की लेटेस्ट फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म तमिल और हिंदी दोनों भाषा में रिलीज की गई है. धनुष और कृति सेनन पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में काम कर रहे हैं. अर्ली रिव्यूज में दर्शक मूवी की काफी तारीफ कर रहे हैं. समीक्षक भी मूवी की सराहना कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ओपनिंग डे पर फिल्म अच्छी कमाई करेगी.

‘तेरे इश्क में’ में ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई करेगी?

धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय ने फिल्म ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ के बाद एक बार फिर से ‘तेरे इश्क में’ में साथ में काम किया है. इंटेंस रोमांटिक ड्रामा के पहले दिन के आंकड़े आ गए है. हालांकि ये अर्ली नंबर्स है और फाइनल नंबर्स देर शाम तक आएंगे. सैकनिल्क के मुताबिक, भारत में मूवी ने पहले दिन अभी तक 3.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये आंकड़े शाम तक और भी बढ़ेंगे.

एआर रहमान और धनुष के साथ काम करने पर आनंद एल राय ने क्या कहा?

‘तेरे इश्क में’ के डायरेक्टर आनंद एल राय ने एआर रहमान और धनुष के साथ काम करने पर द हिंदू के साथ एक इंटरव्यू में बात की. उन्होंने कहा, “हम मतलबी लोग हैं जो किसी वजह से साथ हैं. तो ऐसे में अगर आपको कोई ऐसा रिश्ता मिलता है जो सिर्फ फिल्मों में काम करने से कहीं ज्यादा हो तो यह जादुई होता है. मैं कह सकता हूं कि मेरे प्रोफेशन ने मुझे कुछ बहुत पर्सनल दिया है.” एआर रहमान के बारे में निर्देशक ने कहा, “जब भी मेरे पास कोई लेयर्ड कहानी होती है जिसमें कहने के लिए बहुत कुछ होता है, तो मुझे अपनी जिंदगी में उनकी जरूरत होती है. मैं अकेले इतनी इंटेंसिटी से फिल्म नहीं चला सकता. रांझणा के लिए उन्होंने कुछ और बनाया. अतरंगी रे के लिए, उन्होंने समझा कि एक मेकर के तौर पर मुझे क्या चाहिए. मेरे लिए वह एक मजबूत पिलर की तरह हैं जो छत को एक साथ पकड़े हुए हैं.”

यह भी पढ़ें Tere Ishk Mein X Review: निकली फुस्स या धनुष के अभिनय ने ‘तेरे इश्क में’ डाली जान, जानें फिल्म देखने के बाद क्या बोले यूजर्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola