Tere Ishk Mein Advance Booking: एडवांस बुकिंग में धनुष-कृति की रोमांटिक-ड्रामा की धमाकेदार शुरुआत, रिलीज से पहले ही हुई करोड़ों की कमाई, जानें रिपोर्ट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Nov 2025 3:21 PM

विज्ञापन

तेरे इश्क में एडवांस बुकिंग, फोटो- इंस्टाग्राम

Tere Ishk Mein Advance Booking: धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’* ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है और डबल-डिजिट ओपनिंग की ओर तेजी से बढ़ रही है. आइए, इसकी पूरी रिपोर्ट जानते हैं.

विज्ञापन

Tere Ishk Mein Advance Booking: ‘तेरे इश्क में’ की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रफ्तार पकड़ चुकी है, जिससे यह साफ हो गया है कि धनुष और कृति सेनन की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग करने के लिए तैयार है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होने जा रही है और हिंदी, तमिल समेत तेलुगु भाषाओं में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी.

सोमवार, 24 नवंबर से एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से ही फिल्म ने टिकट बिक्री के मामले में इस साल की कई बड़ी बॉलीवुड रिलीज को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में आइए इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर डिटेल से एक नजर डालते हैं.

‘तेरे इश्क में’ एडवांस बुकिंग कलेक्शन डे 1

Sacnilk report

Sacnilk के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 3 बजे तक करीब 4004 शोज के लिए 22203 टिकट बेचे जा चुके थे, जिससे पहले दिन का लगभग ग्रॉस कलेक्शन लगभग 58.58 लाख रुपये पहुंच गया. वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ 1.87 करोड़ की कमाई हो चुकी है, जो कि शानदार शुरुआत साबित करती है.

मालूम हो कि फिल्म की रिलीज में अभी तीन दिन बाकी हैं और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह प्री-सेल्स आंकड़े किसी भी रोमांटिक ड्रामा के लिए इस साल के सबसे मजबूत साबित हो सकते हैं. फिल्म को पहले हफ्ते में किसी बड़ी रिलीज से मुकाबला नहीं करना पड़ेगा, जिसकी वजह से इसके ओपनिंग कलेक्शन को और बढ़त मिल सकती है.

कबीर सिंह और एनिमल से तुलना पर डायरेक्टर आनंद एल राय

फिल्म की तुलना कबीर सिंह और एनिमल जैसी फिल्मों से किए जाने पर निर्देशक आनंद एल राय ने कहा, “ये फिल्में एक जैसी नहीं हैं. किरदारों के भीतर मौजूद गुस्सा कहानी के हिस्से हैं, पूरी कहानी नहीं.” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें रांझणा में धनुष का किरदार कभी स्टॉकर जैसा नहीं लगा और यह पूरी तरह बनारस के एक लड़के के नजरिए का किरदार था. निर्देशक के अनुसार, कहानियों को मनोरंजन के तौर पर देखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Bobby Deol On Dharmendra Death: जब पिता धर्मेंद्र को ऑन-स्क्रीन मरते हुए देखकर टूट गए थे बेटे बॉबी देओल, कहा था- यह सीन मेरे लिए बहुत भारी था

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola