Tanu Weds Manu 3: आनंद एल राय ने दी पक्की खबर, तनु वेड्स मनु 3 को लेकर कहा- जिस समय हमें अच्छी…
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Aug 2024 8:46 AM
Tanu Weds Manu 3
फिल्म तनु वेड्स मनु का अगला पार्ट है. इसे आनंद एल राय ने कंफर्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि, तनु वेड्स मनु की कहानी पूरी हो गई थी, लेकिन किरदार वापस आने के लिए उत्साहित थे. इस वजह से हम एक और कहानी ला पाए.
Tanu Weds Manu 3: आनंद एल राय की फिल्म तनु वेड्स मनु एक शानदार फिल्म थी, जो साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में आर माधवन और कंगना रनौत ने मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी और उसके कुछ साल बाद यानी साल 2015 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स रिलीज हुई. दोनों फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार रिव्यूज मिले थे और इसने जमकर कमाई भी की थी. फिल्म की सफलता ने कंगना और माधवन के करियर को नयी ऊंचाई दी. अब फैंस जानकर खुश होंगे कि इसका तीसरा पार्ट आ रहा है.
क्या तनु वेड्स मनु का अगला पार्ट आ रहा है?
तनु वेड्स मनु के अगले पार्ट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब ये जानकर फैंस खुश होंगे कि इसका तीसरा पार्ट आने वाला है. इसकी जानकारी खुद आनंद एल राय ने बात की. उन्होंने न्यूज18 शोशा से बातचीत में कहा, ”तनु वेड्स मनु एक ऐसी फ्रैंचाइजी है, जो तीसरे पार्ट की डिमांड करती है. इसके पीछे वजह है कि ये किरदार बहुत खूबसूरत है और उन्हें बहुत खूबसूरती से माधवन और कंगना ने निभाया है. वो किरदार कहानी कहानी से थोड़े बड़े हो गए है.”
क्या तनु वेड्स मनु 3 की कहानी कंप्लीट हो गई है?
आनंद एल राय ने आगे कहा, ”तनु वेड्स मनु की कहानी पूरी हो गई थी, लेकिन किरदार वापस आने के लिए उत्साहित थे. इस वजह से हम एक और कहानी ला पाए.” वहीं, उन्होंने कहा कहानी अभी कंप्लीट नहीं हुई है. ”तनु वेड्स मनु के साथ हमने एक नया किरदार दत्तो लाया था. जिस समय हमें अच्छी कहानी मिल जाएगी, जो तनु और दत्तो डिजर्व करती है, हम उसे बनाने के लिए तैयार है.” बता दें कि तीसरे पार्ट में कंगना रनौत और आर माधवन होंगे या नहीं, इसके बारे में जानकारी नहीं है.
Also Read- कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर अभी कहां हैं ?
Also Read- Emergency Release Date: कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट हो गई फाइनल, जान लीजिए डेट
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










