ePaper

बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ’रोमियो’ की रफ्तार कायम, 7वें दिन भी करोड़ों की कमाई

Updated at : 20 Feb 2026 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
O Romeo Box Office Day 7

O Romeo Box Office Day 7

O Romeo Box Office Day 7: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 47.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. सातवें दिन भी फिल्म की कमाई स्थिर रही. अब मेकर्स की नजर वीकेंड पर है, जहां फिल्म ‘हैदर’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है और नई ऊंचाई छू सकती है.

विज्ञापन

O Romeo Box Office Day 7: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ’रोमियो’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बना ली है. क्राइम-एक्शन थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन संतोषजनक बना हुआ है. पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई स्थिर रहने से मेकर्स और ट्रेड दोनों खुश नजर आ रहे हैं.

यह फिल्म चर्चित लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म को विशाल भारद्वाज ने लिखा और निर्देशित किया है. दिलचस्प बात यह है कि विशाल और शाहिद कपूर की जोड़ी ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद चौथी बार साथ आई है, और करीब नौ साल बाद दोनों ने एक साथ काम किया है.

सातवें दिन भी बनी रही रफ्तार

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. दूसरे दिन इसकी कमाई 12.65 करोड़ रही, जबकि तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया. इसके बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट और उछाल का सिलसिला जारी रहा, चौथे दिन 4.85 करोड़, पांचवें दिन 5.35 करोड़ और छठे दिन 3.65 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ.

Sacnilk के रिपोर्ट के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को लगभग 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 47.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘हैदर’ का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर

‘ओ’रोमियो’ अब शाहिद कपूर के करियर की टॉप फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है. फिल्म की नजर अब ‘हैदर’ के लाइफटाइम कलेक्शन (55.93 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने पर है. मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म यह आंकड़ा पार कर सकती है.

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. इसके अलावा नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और दिशा पाटनी जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं.

यह भी पढ़ें: गोविंदा का दिल जीत लेने वाला किस्सा, मां के लिए दिखाया अनोखा सम्मान

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola