ePaper

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का क्रेज कम, जानें 7वें दिन शाम 4 बजे तक की कमाई

Updated at : 19 Feb 2026 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
O Romeo Box Office Collection Day 7

O Romeo Box Office Collection Day 7

O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले वीकेंड अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वीकडे में कमाई गिरती गई. छठे दिन फिल्म ने करीब 3.5 करोड़ कमाए. कुल कमाई 43.85 करोड़ और वर्ल्डवाइड 67 करोड़ पार. अब दूसरे वीकेंड से उम्मीदें टिकी हैं.

विज्ञापन

O Romeo Box Office Collection: O‘ Romeo की रिलीज़ को एक हफ्ता पूरा होने को है और फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर अब धीमा पड़ता दिख रहा है. Shahid Kapoor और Triptii Dimri स्टारर इस रोमांटिक रिवेंज ड्रामा से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले वीकेंड के बाद फिल्म की रफ्तार लगातार नीचे आती दिख रही है.

Day 6 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, जिसके बाद शनिवार को कमाई 12.65 करोड़ तक पहुंची. रविवार को 9 करोड़ और सोमवार को 4.85 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 5.35 करोड़ कमाने के बाद, फिल्म ने बुधवार यानी छठे दिन करीब 3.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इससे साफ है कि वीकडे में फिल्म की पकड़ कमजोर पड़ती जा रही है.

Day 7 (LIVE अपडेट)

सातवें दिन यानी गुरुवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं लेकिन शाम 4 बजे तक फिल्म ने 1.21 करोड़ रुपए की कमाई की है. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कलेक्शन पहले हफ्ते के आखिरी दिन और गिर सकता है. हालांकि, वीकेंड 2 में उछाल की उम्मीद अब भी बनी हुई है.

कुल कमाई और वर्ल्डवाइड प्रदर्शन

छह दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 43.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 67.15 करोड़ रुपये के पार निकल चुकी है. शुरुआती तीन दिनों की मजबूत कमाई ने फिल्म को ग्लोबल स्तर पर सहारा दिया, लेकिन भारत में वीकडे की गिरावट चिंता बढ़ा रही है.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

Vishal Bhardwaj के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर ‘उस्तरा’ और तृप्ति डिमरी ‘अफ्शा कुरैशी’ के किरदार में नजर आते हैं. फिल्म की कहानी Hussain Zaidi की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म में Nana Patekar, Vikrant Massey, Avinash Tiwary और Tamannaah Bhatia जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

आगे का रास्ता

अब सबकी नजर दूसरे वीकेंड पर है. अगर फिल्म शनिवार-रविवार को दोबारा रफ्तार पकड़ती है, तो 70-75 करोड़ के पार जाना मुश्किल नहीं होगा. लेकिन अगर यही गिरावट जारी रही, तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन सीमित रह सकता है.

यह भी पढ़ें: ओ रोमियो के सामने भी कायम बॉर्डर 2 का दबदबा, जानें 27वें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola