कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर अभी कहां हैं ?

Updated:
विज्ञापन

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को अनुशासनात्मक जांच जारी रहने तक बेंगलुरु में एक यूनिट में भेजा गया है.

विज्ञापन

चंडीगढ़ एयर पोर्ट पर एक्ट्रेस एवं बीजेपी सांसद कंगना रनौत को पिछले महीने कथित तौर पर थप्पड़ मारा गया था. इस खबर के बाद थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हुई. यूजर लगातार मामले पर प्रतिक्रिया देते नजर आए. अब खबर है कि कुलविंदर कौर को अनुशासनात्मक जांच जारी रहने तक बेंगलुरु में एक यूनिट में भेजा गया है.

क्या है मामला

6 जून को नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत दिल्ली जा रही थीं. इस वक्त उनके साथ यह घटना घटी. इस घटना के बाद सीआईएसएफ ने कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया था. सीआईएसएफ की शिकायत पर उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया. अभी कुलविंदर कौर सस्पेंड हैं. अनुशासनात्मक जांच जारी रहने तक उनको कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित 10वीं रिजर्व बटालियन में तैनात किया गया है.

कौन कर रहा है मामले की जांच

खबरों की मानें तो वरिष्ठ कमांडेंट स्तर के एक अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं. कांस्टेबल, उस दिन एयर पोर्ट पर मौजूद उनके सहयोगियों, शिफ्ट इंचार्ज और कुछ एयरलाइन ऑफिसर के बयान दर्ज किये जा रहे हैं. जांच में कुछ वक्त लगेगा. इसके बाद ही कुछ क्लियर हो पाएगा.

Read Also : Emergency: ‘दादी और पिता के नाम पर वोट बटोरते हैं क्या उनके कारनामों की भी जिम्मेदारी लेंगे’, कंगना का राहुल पर हमला

कपूरथला जिले की रहने वाली हैं कुलविंदर कौर

कुलविंदर कौर पंजाब की कपूरथला जिले की रहने वाली हैं. वह 2009 में सीआईएसएफ में शामिल हुई थीं और 2021 से चंडीगढ़ एयर पोर्ट पर सीआईएसएफ के Aviation Safety Group में हैं. उनके पति भी चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर तैनात थे, जब ये घटना हुई. ऐसी खबर आई थी कि कौर देश में हुए किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के रूख को लेकर उनसे नाराज थीं. रनौत इस बार बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव में खड़ी हुईं थीं और जीत दर्ज की.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola