Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : कहीं आपने मिस तो नहीं कर दी 'बबीता जी' की ये खूबसूरत तस्वीरें
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Sep 2020 1:56 PM
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठालाल और बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. बबीता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं और असल जिंदगी में भी काफी ग्लैमरस हैं. बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता सिर्फ रील ही नहीं रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. आये दिन मुनमुन सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसन्द करते है. हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की थी, जिसमें उनका स्टन्निंग अवतार देखने लायक है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठालाल और बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. बबीता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं और असल जिंदगी में भी काफी ग्लैमरस हैं.

बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता सिर्फ रील ही नहीं रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. आये दिन मुनमुन सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसन्द करते है. हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की थी, जिसमें उनका स्टन्निंग अवतार देखने लायक है.

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने इंस्टग्राम एकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं. हर तसवीर में वो खास दिखती है. कभी वह गोल्डन फुल लेंथ सीक्वेंस में दिखती हैं, तो कभी कट ऑउट स्लीव्स के सूट में. फैंस को वो हर लुक में बेहद पसन्द आती है.

इस तसवीर में मुनमुन ने हाई स्लिट ब्लैक शिमरी गाउन पहना हुआ है. इस ड्रेस में वो बला की खूबसूरत लग रही है. इस तसवीर पर फैंस के लाखों कमेंट्स के साथ-साथ खूब सारे लाइक्स भी है.

बता दें कि मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वो मुंबई आ गई थी. अमर उजाला के अनुसार, मुनमुन ने 2005 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में वो तारक मेहता से जुड़ी और अब तक इस शो में ही है. बबीता जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










