Taapsee Pannu Net Worth: हसीन दिलरुबा बनकर दिलों पर राज करने वाली तापसी 1 फिल्म का चार्ज करती करोड़ों, नेट वर्थ जानें
Taapsee Pannu Net Worth
Taapsee Pannu Net Worth: तापसी पन्नू बहुत जल्द ‘हसीन दिलरुबा’ के तीसरे भाग के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लौटने वाली हैं. उन्होंने इसका हिंट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिया है. ऐसे में वह एक फिल्म के कितना कमा लेती हैं, उनकी नेट वर्थ कितनी है और वह कैसी लाइफ स्टाइल जीती हैं, इसके बारे में आइए जानते हैं.
Taapsee Pannu Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर अपनी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ की तीसरी किस्त के लिए चर्चे में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के अगले पार्ट को लेकर अपडेट दिया है कि यह फिल्म एक बार फिर ओटीटी पर तीन गुना पागलपन के साथ लौटने वाली है. इस बीच एक्ट्रेस अपनी एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं और उनकी नेट वर्थ कितनी है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं.
कितनी है तापसी पन्नू की नेटवर्थ?
तापसी पन्नू एक लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती हैं. अपनी फिटनेस और फैशन स्टेटमेंट पर ही एक्ट्रेस लाखों रुपए खर्च कर देती हैं. CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी पन्नू की नेटवर्थ लगभग 50 करोड़ है. एक्ट्रेस की मोटी कमाई फिल्मों से होती है, जिसके लिए वह एक से दो करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं. इसके अलावा उनकी तगड़ी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी हो जाती है. एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह 2 करोड़ रुपये वसूलती हैं.
आलिशान घर और महंगी कार कलेक्शन
तापसी पन्नू के पास मुंबई, महाराष्ट्र में एक 3 BHK फ्लैट है, जिसका नाम उन्होंने पन्नू पिंड रखा है. इस घर की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस को लग्जरी कार्स का भी काफी शौक है. उनके कलेक्शन में जीप कंपास, BMW 3 सीरीज, BMW X1, ऑडी A8L, मर्सिडीज GLE 25OD जैसी कार्स शामिल हैं.
डायट पर करती हैं लाखों खर्च
तापसी पन्नू ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी डाइट पर खूब पैसे खर्च करती हैं. उन्होंने कहा था- मैं घर जाऊंगी तो मुझे चार बातें सुनने को मिलेगी. अपने डायटिशियन पर इतना ज्यादा पैसा क्यों खर्च कर रही हो. उन्होंने बताया कि वो 1 लाख हर महीने डायटिशियन को देती हैं. मेरी हर पिक्चर और समय के हिसाब से जरुरत होती है कि किस समय किस तरह का खाना खाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








