ePaper

Sushant Case Updates : सामने आया हाउस स्टॉफ दीपेश सावंत के 14 जून का व्हाट्सएप चैट, इस बारे में सुशांत ने की थी बात

Updated at : 01 Sep 2020 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
Sushant Case Updates : सामने आया हाउस स्टॉफ दीपेश सावंत के 14 जून का व्हाट्सएप चैट, इस बारे में सुशांत ने की थी बात

Sushant Singh Rajput house staff dipesh sawant whatsapp chat : सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस की सीबीआई जांच जारी है. केस से जुड़े लोगों से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है. इसी बीच हर दिन केस से जुड़े बड़े खुलासे भी हो रहे हैं. हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने सोशल मीडिया पर कुछ नए चैट्स के कई स्क्रीनशॉट्स शेयर किए थे, जिसमें रिया औऱ शौविक शामिल थे. अब सुशांत के हाउस स्टॉफ दीपेश सावंत की एक व्हाट्सएप चैट सामने आई है.

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये चैट 14 जून और 9 जून की है. इसमें से एक चैट सुशांत की है जो 9 जून की है. इस चैट में दीपेश ने किसी को लिखा कि मुझे सुशांत ने फ्लिपकार्ट डील को लेकर आपके संपर्क में रहने के लिए कहा है. ये मैसेज सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर आया था. सुशांत की जो चैट सामने आई है उसमें एक शख्स ने लिखा, ‘भाई फ्लिपकार्ट आपसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है उन्हें किसका नम्बर दूं’. इसके जवाब में सुशांत लिखते हैं, ‘दीपेश मेरे साथ है भाई’.

इसके बाद दीपेश के 14 तारीख के चैट्स भी सामने आए. जिसमें दीपेश एक शख्स से कह रहे हैं, ‘मुझे सुशांत ने फ्लिपकार्ट डील को लेकर आपके संपर्क में रहने के लिए कहा है.’ इसके बाद 2 बजकर 48 मिनट यानी सुशांत की मौत के बाद उस शख्स की ओर से जवाब आया. वो लिखते हैं, भाई सेफ हैं ना? प्लीज जवाब दें, आपको कोई हेल्प चाहिए तो फोन करना हम बाहर हैं, अगर आपको कोई जरूरत लगे तो बताना हम 5 मिनट में आ जाएंगे.

Also Read: रिया चक्रवर्ती के कितने राज? सीबीआई ने सोमवार को भी 9 घंटे की पूछताछ

हालांकि ये चैटस किसके हैं इसके बारे में कुछ पता नहीं है, लेकिन अब इस चैट के आधार पर सीबीआई दीपेश सावंत से पूछताछ कर रही है औऱ जानने की कोशिश कर रही है कि ये शख्स कौन है. वहीं, सुशांत की बहन मीतू सिंह और उनके वकील श्रुती मोदी का एक कथित व्हाट्सएप चैट वायरल हो रहा है. चैट के मुताबिक सुशांत की बहन को सुशांत के बीमार होने के बारे में पहले से जानकारी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कथित चैट में मीतू सिंह सुशांत के मैनेजर श्रुती मोदी से दवाई और प्रिस्क्रिप्शन के बारे में पूछताछ कर रही हैं, जिसके बाद वे पूरे मामले की जानकारी भी लेती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि सुशांत के परिवार को इसकी जानकारी पहले से थी?

बता दें कि रिया चक्रवर्ती से आज पांचवे दिन पूछताछ करेगी. रिया से अबतक 35 घंटे की पूछताछ सीबीआई कर चुकी है. वहीं रिया के भाई शौविक से भी सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी. वहीं ईडी की टीम ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कारोबारी गौरव आर्या से आज दूसरे दिन पूछताछ करेगी.

Also Read: रश्मि देसाई की खूबसूरती पर फैंस बोले- तेरी सूरत से नहीं…

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola