ePaper

रश्मि देसाई की खूबसूरती पर फैंस बोले- तेरी सूरत से नहीं...

Updated at : 31 Aug 2020 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
रश्मि देसाई की खूबसूरती पर फैंस बोले- तेरी सूरत से नहीं...

Rashami Desai photo : टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी खूबसूरत तसवीरों से सुर्खियों में रहती हैं. अक्सर रश्मि की तसवीरें फैंस को दीवाना बना देती हैं. अब उन्‍होंने अपनी एक तसवीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में उनका स्‍टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Rashami Desai photo : टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी खूबसूरत तसवीरों से सुर्खियों में रहती हैं. अक्सर रश्मि की तसवीरें फैंस को दीवाना बना देती हैं. अब उन्‍होंने अपनी एक तसवीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में उनका स्‍टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वो कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रही है. तसवीर में एक्ट्रेस का अलग ही अंदाज में नजर आ रहा है. रश्मि बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनकी इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CEisAK7gP4K/

इस तसवीर को देख कर एक यूजर ने लिखा, ‘मैजिकल रश्मि. एक और यूजर ने लिखा,’ चांद सा रोशन चेहरा.’ एक यूजर ने लिखा, ‘रियल क्वीन’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘माशाल्लाह आपकी मुस्कान’. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘तेरी सूरत से नहीं मिलती कोई सूरत’. वहीं, कई यूजर्स ने उन्हें क्यूट और हार्ट इमोजी बनाकर कमेंट किया.

Also Read: जींस-टॉप में मोनालिसा की शानदार फोटो ने जीता फैंस का दिल, कमेंट में लिखा- किसका चेहरा अब…

रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस को लेकर भी जानी जाती हैं. अकसर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. अब रश्मि देसाई ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में रश्मि ब्लैक ड्रेस में स्टेज पर अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के सुपरहिट सॉन्‍ग ‘चुरा के दिल मेरा’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. डांस के साथ साथ उनके एक्‍सप्रेशंस भी कमाल के हैं.

https://www.instagram.com/p/CEHnjJFgP42/

रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola