Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7: वरुण धवन की फिल्म 7वें दिन हिट या फुस्स, इन 2 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Oct 2025 1:31 PM
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7: वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. इसने 7वें दिन की कमाई के साथ देवा और मां के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. आइये एक नजर डालते हैं इसके कलेक्शन पर.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसे ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं सातवें दिन मूवी ने कितनी कमाई की.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 7वें दिन कमाए इतने करोड़
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने सातवें दिन भारत में 1 बजे तक 0.28 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 36.78 करोड़ हो गया. इसने देवा, मां के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1- 9.25 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2- 5.5 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 3- 7.5 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 4- 7.75 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 5- 3 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6- 3.25 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7- 0.28 करोड़ (Early Reports)
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 36.78 करोड़
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
शशांक खेतान की ओर से निर्देशित सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल, अभिनव शर्मा और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकारों की टोली है. करण जौहर की ओर से धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित, यह फिल्म सनी की कहानी है, जो तब टूट जाता है, जब उसकी गर्लफ्रेंड अनन्या माता-पिता के दबाव में आकर विक्रम से शादी करने के लिए राजी हो जाती है.
यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 ने रजनीकांत की कुली को पछाड़ा, बनी 2025 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










