Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 2: वरुण धवन की फिल्म पास हुई या फेल, कमाई देख लगेगा झटका
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Oct 2025 4:52 PM
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 2: वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी अच्छे रिव्यू दिए. ओपनिंग डे पर मूवी ने 9 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं दूसरे दिन यह फेल हुई या पास.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 2: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को ‘दशहरा’ और गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में वरुण धवन जान्हवी कपूर संग स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी सराहा, इसलिए तो मूवी ने काफी अच्छा बिजनेस किया. इसमें रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी हैं और इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है. आइये जानते हैं रोमांटिक ड्रामा ने दूसरे दिन कितनी कमाई की.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी दूसरे दिन फेल हुई या पास, यहां जानिए कमाई
sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने भारत में दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 5 बजे तक 1.51 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 10.76 करोड़ हो गया. इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 के साथ हो रही है, जो कमाई के मामले में इससे काफी आगे निकल चुकी है.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 1- 9.25 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 2- 1.51 करोड़
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 10.76 करोड़
क्या है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कहानी
वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ अभिनीत यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से प्रस्तुत किया किया है. रोमांटिक-कॉमेडी की कहानी काफी जबरदस्त है, जिसमें वरुण और जान्हवी अपने एक्स लवर्स की शादी तोड़ने के लिए एक साथ होते हैं, लेकिन इसे करने के बाद उन्हें ही एक दूसरे से प्यार हो जाता है. मूवी का पनवाड़ी सॉन्ग काफी फेमस हुआ था, क्योंकि इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी थी.
यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: KGF एक्टर यश ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म का किया कमाल का रिव्यू, बोले- भारतीय सिनेमा का नया मानक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










