ePaper

Animal: सनी देओल ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बॉबी को मरते हुए देखा तो मैं...'

Updated at : 01 Jan 2024 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
Sunny Deol praises brother Bobby Deol

Sunny Deol praises brother Bobby Deol

रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म में जितनी तारीफ रणबीर को मिली, उतनी ही तारीफ बॉबी देओल ने बटोरे. अबरार हक के रूप में बॉबी पर्दे पर छा गए. अब सनी देओल ने फिल्म में एक उनके एक सीन को लेकर बड़ी बात कही है.

विज्ञापन
undefined

फिल्म एनिमल में अबरार हक रूप में बॉबी देओल छा गए. निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित मूवी में उनका विलेन अंदाज देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए. मूवी सुपरहिट रही थी.

undefined

बॉबी के बड़े भाई सनी देओल ने फिल्म पर रिएक्ट करते हुए कहा कि ये अच्छी फिल्म है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं. हालांकि कुछ सीन उन्हें पसंद नहीं आया. इसपर एक्टर ने अपनी राय देखी है.

undefined

सनी देओल ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा कि फिल्म का क्लाइमैक्स वो देख नहीं पाए, जिसमें बॉबी के किरदार की हत्या हो रही थी. मैं सच कहूं तो जब एनिमल में मैंने बॉबी को मरते हुए देखा तो मैं सीट से उठ खड़ा हुआ था. ये सीन मेरी बर्दाशत के बाहर था. उस वक्त मैं बाहर जाकर कुछ करना चाहता था.’

undefined

सनी ने बॉबी को अब मिल रही सफलता और तारीफ को लेकर कहा कि ‘आश्रम’ से उन्हें सफलता मिली. यह जमीनी स्तर तक गया और यह देश में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली चीज थी. अपने भाई को मिल रहे फैंस से प्यार को देखकर वो काफी खुश है.

undefined

खबरें है कि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित और रणबीर अभिनीत एनिमल पार्क नामक सीक्वल पर काम चल रहा है. वहीं, बॉबी के निभाए गए किरदार अबरार के चरित्र पर केंद्रित स्पिन-ऑफ को लेकर चर्चा सबसे अधिक हो रही है.

undefined

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र का दावा है कि “निर्माता एनिमल की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विचारों पर काम कर रहे हैं. बेशक एक सीक्वल है जो 2026 से पहले नहीं होगा. बॉबी देओल के चरित्र अबरार हक का स्पिनऑफ है, जिसमें एक स्टैंड-अलोन फिल्म शामिल हो सकती है.

undefined

स्पिनऑफ की संभावना को लेकर बॉबी ने कहा था, “मेरा किरदार अबरार एनिमल में देर से आता है, अंत की ओर. लेकिन प्रभाव अविश्वसनीय है.”

undefined

बॉबी देओल ने कहा, ”फैंस मेरे किरदार का स्पिनऑफ चाहते हैं. जब ऐसा होगा तो मुझे खशी होगी. अभी, मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि मैं किस दौर से गुजर रहा हूं.”

undefined

एक इंटरव्यू में बॉबी ने एनिमल में उनके किरदार और फिल्म में सीमित स्क्रीन समय को लेकर कहा, यह भूमिका की लंबाई नहीं है, यह उस प्रकार का चरित्र है जिसमें बहुत अधिक सार है. मैं चाहता हूं कि मेरे पास और सीन हों, लेकिन जब मैंने फिल्म साइन की, तो मुझे पता था कि मेरे पास यही है.

undefined

बॉबी ने कहा, मेरे जीवन के उस समय, मैं भगवान का आभारी था कि मुझे संदीप रेड्डी वांगा द्वारा यह भूमिका निभाने का मौका दिया गया. मुझे पता था कि मेरे पास केवल 15 दिन का काम है और मैं पूरी फिल्म के दौरान वहां नहीं रहूंगा. मुझे यकीन था कि लोग मुझ पर ध्यान देंगे, लेकिन मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि इतना प्यार, सराहना और स्नेह मिलेगा. यह आश्चर्यजनक है.”

Also Read: Animal: रणबीर कपूर की फिल्म इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर कर रही हैं धुआंधार कमाई, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola