Jaat को सलमान खान ने किया सपोर्ट, तो सनी देओल बोले- एक तरह की फॉर्मेलिटी…
Author : Sheetal Choubey Updated At : 16 Apr 2025 2:10 PM
Suuny Deol on Salman Khan supporting jaat movie
Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर 'जाट' को पिछले दिनों सलमान खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए सपोर्ट किया था. अब इसपर एनडीटीवी से बात करते हुए सनी देओल का रिएक्शन सामने आया है.
Jaat: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है, तब बॉलीवुड सेलेब्स अपनी करीबी दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिये सपोर्ट करते हैं. ऐसा ही कुछ सलमान खान ने बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के रिलीज के वक्त किया था. 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अबतक लगभग 58.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. जब फिल्म रिलीज हुई थी तब भाईजान ने सनी देओल का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्हें सपोर्ट किया था. जिसपर अब सनी देओल ने एनडीटीवी से बात करते हुए एक बड़ी बात कह डाली है.
‘एक तरह की फॉर्मेलिटी हो जाती…’
सलमान खान ने ‘जाट’ को सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की थी, जिसमें सनी पाजी फ्लाइट में परांठा, दही और लस्सी के साथ फिल्म को प्रमोट कर रहे थे. अब इसपर सनी देओल से NDTV के साथ इंटरव्यू में जब यह सवाल किया गया गया कि सलमान खान के अलावा क्या और किस एक्टर ने उनकी फिल्म को सपोर्ट किया है?
तो इसके जवाब में सनी बोले, ‘सपोर्ट जरूरी नहीं है बोलकर होता है, दिलों में भी होता है, तो ऐसा नहीं है किसी ने बोल दिया और किसी ने नहीं बोला. वो एक तरह की फॉर्मेलिटी हो जाती है. किसी ने कह दिया तो कह दिया और नहीं कहा तो नहीं कहा पर इसका यह मतलब नहीं है कि कोई आपके साथ नहीं है.’
जाट के बारे में…
सनी देओल स्टारर जाट का निर्देशन साउथ के दिग्गज डायरेक्टर गोपींचद मलिनेनी ने किया है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज जैसी एक्टर्स प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपए से बॉक्स ऑफिस ओपनिंग ली थी.
यह भी पढ़े: Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता को सनी देओल ने कुछ यूं किया सेलिब्रेट, बोले- महसूस कर रहे…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










