Jaat की अपार सफलता के बाद इतराये सनी देओल, बोले- चारों तरफ लोग मुझे देखें…

Sunny Deol YRF Return
Jaat फिल्म के कलेक्शन इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, प्रशांत बजाज अहम किरदारों में हैं. अब सनी पाजी ने फिल्म की सफलता के बाद ओटीटी डेब्यू को लेकर बड़ी बात कही है.
Jaat: ‘गदर 2’ से बंपर कमाई करने के बाद सनी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘जाट’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, प्रशांत बजाज अहम किरदारों में हैं. 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को सोशल मीडिया पर धांसू रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म के बाद भी सनी देओल के पास एक से बढ़कर एक फिल्मों की लाइन लगी हुई है. इनमें ‘लाहौर 1947’, ‘बॉर्डर 2’, ‘रामायण’ जैसी फिल्में शामिल हैं. ऐसे में अब फिल्म की बंपर सफलता के बाद मालूम पड़ता है कि सनी देओल इतराने लगे हैं. ऐसा क्यों? आइए बताते हैं.
OTT के प्रति सोच में बदलाव पर क्या बोले सनी देओल?
सनी देओल ने हाल ही में बड़े पर्दे के बाद ओटीटी डेब्यू पर बात किया. उन्होंने ओटीटी को लेकर अपनी सोच में बदलाव के बारे कहा, ‘यह सही है कि मैं चाहता था कि मैं बड़े पर्दे की फिल्में ही करूं. मुझे ओटीटी का इतना शौक नहीं था, मुझे लगता था मुझे बिग स्क्रीन पर ही काम करना चाहिए, ताकि लोगों को यह ना लगे कि मैं ओटीटी कर रहा हूं, थिएटर की फिल्में नहीं कर रहा. लेकिन वक्त बीतने के साथ मुझे अहसास हुआ कि ओटीटी, सिनेमा हर प्लैटफॉर्म की ऑडियंस है. ‘
सनी देओल ने आगे कहा, ‘ये फॉर्मेट इसलिए बने हैं क्योंकि कई फिल्में ऐसी होती हैं, जो थिएटर में शायद वो रिकवरी ना कर पाएं, तो इस चक्कर में इंसान बंध जाता है. जबकि, ऑडियंस वैसा कॉन्टेंट भी देखना चाहती है. इसलिए, मैं एक दो फिल्में ऐसी कर रहा हूं, जिसमें कहानी अच्छी होगी, मुझे अलग कैरक्टर करने को मिलेगा, लोग इंजॉय करेंगे जिससे ओटीटी पर भी मेरी एक ऑडियंस बने. मैं चाह रहा हूं कि चारों तरफ लोग मुझे देखें.’
धर्मेंद्र की हकीकत की वजह से बनी बॉर्डर?
सनी देओल ने अपनी सुपरहिट 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ को याद करते हुए बताया, ‘असल में उस वक्त मेरा वॉर फिल्म करने का बहुत मन था. चूंकि, पापा (धर्मेंद्र) ने हकीकत की थी, तो मैं भी एक वॉर फिल्म करना चाहता था. तभी जेपी दत्ता ने बॉर्डर की कहानी सुनाई और उसी वक्त हमने तय कर लिया कि चलो, करते हैं. फिर, वो फिल्म इतनी स्पेशल बन गई. आज भी वह लोगों के दिलों में बैठी हुई है.’
सनी पाजी ने आगे कहा, ‘ मैं बहुत से फौजियों को मिलता हूं जो कहते हैं कि मैं आपकी बॉर्डर देखकर फौजी बना, तो अच्छा लगता है जब वे कहते हैं कि जब हमें कुछ जोशीला करना होता है, तो हम बॉर्डर देखते हैं. आपको देखकर हमें जोश आता है तो अच्छा लगता है कि चलो, कुछ अच्छा ही किया है.’
यह भी पढ़े: Jaat को सलमान खान ने किया सपोर्ट, तो सनी देओल बोले- एक तरह की फॉर्मेलिटी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










