Sunny Deol Net Worth: कितने अमीर हैं सनी देओल? करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक, एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Nov 2025 2:24 PM

विज्ञापन

सनी देओल का नेटे वर्थ, फोटो- इंस्टाग्राम

Sunny Deol Net Worth: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने कई फिल्मों में काम किया है. हाल ही में एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म गबरू के बारे में फैंस को बताया था. सनी की नेट वर्थ कितनी है, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Sunny Deol Net Worth: बॉलीवुड हीरो सनी देओल इसी वक्त अपने पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर चर्चा में है. धर्मेंद्र इस वक्त अस्पताल में है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. सनी की टीम ने अपडेट देते हुए बताया कि धर्मेंद्र पर इलाज का असर हो रहा. धर्मेंद्र ने अपने छह दशक के फिल्मी करियर में 250 से ज्यादा मूवीज में काम किया. उन्होंने अपने दम पर अपनी जगह बॉलीवुड में बनाई. जबकि सनी भी बॉलीवुड में एक दमदार एक्टर माने जाते हैं. गदर 2 से सनी ने बड़े पर्दे पर फिर से वापसी की और अब उनके पास कई सारी मूवीज पाइपलाइन में है. आइए आपको एक्टर की नेट वर्थ बताते हैं.

सनी देओल के पास कितनी दौलत है?

न्यजू 24 की एक रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल के पास 130 करोड़ रुपये की दौलत है. ये दौलत उन्होंने प्रोडक्शन हाउस, फिल्म, ब्रांड एंडोर्समेंट और राजनीतिक कार्यों से कमाया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर प्रति फिल्म 5-6 करोड़ रुपये की मोटी फीस लेते हैं. गदर 2 के बाद उनकी लोकप्रियता एक बार फिर से बढ़ी है. वह अपनी फैमिली के साथ जुहू में रहते हैं. उनके पास मुंबई के विले पार्ले और मालाबार हिल्स में घर है. ओशिवारा में अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 2 करोड़ है. इसके अलावा उनके पास पंजाब और इंग्लैंड में भी जमीन है. उनके घर के गैराज में रेंज रोवर, मर्सिडीज-बेंज SL500, ऑडी A8L, पोर्श 911 GT3, लैंड रोवर डिफेंडर 110
जैसी गाड़ियां हैं.

सनी देओल की आने वाली फिल्में

सनी देओल के पास फिलहाल कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स है, जिसमे सबसे ज्यादा चर्चा बॉर्डर 2 की है. फिल्म में वह दिलजीत दोसांध, वरुण धवन, अहान शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. इसके अलावा उनके पास फिल्म गबरू है, जिसके बारे में एक्टर ने हाल ही में बताया था. उन्होंने अपने 68वें जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था. फिल्म 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा वह रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाते दिखेंगे.

यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में किसके पास है ज्यादा दौलत? आंकड़े कर देंगे हैरानयह भी पढ़ें Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: धर्मेंद्र या सनी देओल, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर, करोड़ों में नेटवर्थ

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola