Sunny Deol Jaat Fees: सनी देओल ने जाट के लिए ली इतनी भारी फीस, आंकड़े जानकर उड़ जाएंगे होश

Sunny Deol new action film with farhan akhtar
Sunny Deol Jaat Fees: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म जाट 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. एक्शन थ्रिलर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में जाट का मनोरंजक ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स की कुछ झलकियां दिखाई गईं. फिल्म में सनी और रणदीप को एक-दूसरे से भिड़ते हुए देखा जा सकता है. आइये जानते हैं मूवी के लिए एक्टर ने कितने रुपये चार्ज किए.
Sunny Deol Jaat Fees: सनी देओल ने मास एंटरटेनर गदर 2 के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े. अब एक्टर एक्शन ड्रामा जाट में नजर आने वाले हैं, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन का रोल निभाते हुए नजर आएंगे. मूवी की एडवांस बुकिंग 8 अप्रैल से शुरू होगी. इसका ट्रेलर और टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया. आइये जानते हैं जाट के लिए एक्टर ने फीस के तौर पर कितनी फीस ली.
जाट के लिए सनी देओल ने चार्ज किए इतने रुपये
जाट में मुख्य भूमिका निभा रहे सनी देओल ने अपने किरदार के लिए तगड़ी फीस ली है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये लिए हैं. वहीं विलेन रणतुंगा की भूमिका निभाने वाले रणदीप ने कथित तौर पर 5 से 7 करोड़ रुपये मिले हैं. सनी देओल की डिमांड गदर 2 के बाद काफी बढ़ गई. उसी समय यह रिपोर्ट आई कि एक्टर ने तुरंत अपनी फीस बढ़ा ली है. हालांकि बाद में सनी ने इसे अफवाह बताया.
जाट का ट्रेलर है धांसू
जाट का धांसू ट्रेलर की शुरुआत सैयामी खरे से होती है, जो एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं. वह गांव वालों से क्राइम सीन के बारे में सवाल करती है. बाद में उनमें से एक ‘रणतुंगा’ का नाम चिल्लाता है. सनी देओल एक शानदार एंट्री करते हैं. ट्रेलर के अंत में, दिग्गज अभिनेता कहते हैं, ‘पूरे उत्तर ने मेरे ढाई किलो के हाथ की ताकत देखी है, अब दक्षिण इसे देखेगा.’ रणदीप हुड्डा के साथ, छावा अभिनेता विनीत कुमार सिंह भी इस फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे.
यह भी पढ़ें- Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










