Sikandar की सफलता पर जाट ने तोड़ी चुप्पी, सनी देओल बोले- मेरे प्यारे सलमान…

Updated:
विज्ञापन
Sunny Deol reaction on salman khan comment

Sunny Deol reaction on salman khan comment

Sikandar की रिलीज पर सनी देओल ने सलमान खान को फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन

Sikandar: सलमान खान स्टारर 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ आज 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एआर मुरुगदॉस की निर्देशित इस एक्शन-ड्रामा में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. सनी देओल की ‘जाट’ भी 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इस बीच पाजी ने भाईजान को फिल्म की सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

सनी देओल: ‘चक दे फट्टे…’

सनी देओल ने आज रविवार की सुबह अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘सिकंदर’ का एक जबरदस्त पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे सलमान…सिकंदर की रिलीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं…चक दे फट्टे!” अब सनी का यह जेस्चर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. दोनों की दोस्ती बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी से छुपी नहीं है. अब उनका यह पोस्ट उनकी दोस्ती के साथ-साथ ‘सिकंदर’ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को भी दर्शा रहा है.

सलमान भी दे चुके हैं शुभकामनाएं

सनी देओल से पहले एक इंटरव्यू में सलमान खान ने शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा, ‘सिकंदर के बाद जाट भी आ रही है. मैं फिल्म के अच्छे प्रदर्शन की कामना करता हूं.’

जाट के बारे में…

सनी देओल की ‘जाट’ का डायरेक्शन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में 24 मार्च को रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला और फैंस अब फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद एक्ससाइटेड हैं. फिल्म में रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे, जो कि 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़े: Sikandar Review: सलमान खान को स्क्रीन पर देख सिनेमाघर में झूमने लगे दर्शक, इस सीन को बार-बार फैंस कर रहे शेयर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola