Sunjay Kapur Last Conversation: संजय कपूर के करीबी दोस्त ने आखिरी बातचीत को लेकर किया खुलासा, कहा- एक पल में सब खत्म हो सकता है

Updated:
विज्ञापन
Sunjay Kapur Last Conversation

Sunjay Kapur Last Conversation

Sunjay Kapur Last Conversation: बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन से उनके दोस्त सदमे में है. करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया. अब उनके करीबी दोस्त ने संजय की मौत पर दुख जताया है. साथ ही आखिरी बातचीत को लेकर भी खुलासा किया है.

विज्ञापन

Sunjay Kapur Last Conversation: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार यानी 12 मई को निधन हुआ था. उनके निधन की खबर से उनके दोस्त सदमे में है. संजय का निधन पोलो खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ. उनके निधन पर बॉलीवुड से कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है. उनकी करीबी दोस्त शालिनी पासी ने अपने दोस्त के निधन पर दुख जताया. साथ ही बताया कि उनके बीच आखिरी बातचीत क्या हुई थी.

संजय कपूर के निधन पर करीबी दोस्त ने जताया दुख

शालिनी पासी ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में अपने फ्रेंड संजय कपूर के निधन पर दुख जताते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया. शालिनी ने कहा, “संजय की मौत की खबर बहुत दुखद और चौंकाने वाली है. यह हमें याद दिलाती है कि हमारी जिंदगी और वो चीजें जिन्हें हम बहुत गंभीरता से लेते हैं, असल में कितनी क्षणिक हैं… एक पल में सब कुछ खत्म हो सकता है.”

शालिनी पासी और संजय कपूर की आखिरी बातचीत

शालिनी पासी ने संजय कपूर संग अपनी आखिरी बातचीत को लेकर कहा, मैं अक्सर उससे और उसके परिवार से दिल्ली में मिलती रहती थी. वह हमेशा अपनी पत्नी प्रिया के साथ रहता था, जब भी मैं उससे मिलती थी. मैं उन्हें और उनके परिवार को दिल से संवेदनाएं देती हूं. संजय और प्रिया ने मुझे ‘फैब्युलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ की सफलता पर बधाई दी थी. वह खुश थे कि मैं उस सीरीज में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रही थी. दोनों को यह बहुत अच्छा लगा और उन्होंने मुझे इसके लिए खुशी जताई थी.”

कंगना रनौत बोलीं- बहुत दुखद खबर

संजय कपूर के निधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी दुख जताया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, इसपर यकीन नहीं हो रहा कि संजय कपूर पोलो ग्राउंड पर थे और एक मधुमक्खी उनके मुंह के अंदर चला गया और उन्हें डंक मार दिया. उनकी सांस की नली बंद हो गई और वह सांस नहीं ले पाए. जिसके बाद उन्होंने खेल बीच में रोक दिया और फिर कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई. बहुत दुखद खबर.

यह भी पढ़ें– Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola