Stree 2: पंकज त्रिपाठी ने स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दिमाग खराब नहीं…

Pankaj Tripathi on Stree 2 success
Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. अब बिहार की शान पंकज त्रिपाठी ने सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.
Stree 2: बॉलीवुड एक्टर और बिहार के शान पंकज त्रिपाठी के लिए साल 2024 काफी अच्छा रहा. उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई. हालांकि, पंकज इस सफलता से बहुत ज्यादा एक्साइेटड नहीं है. उनका मानना है कि किसी को भी इसे अपने सिर पर हावी नहीं होने देना चाहिए.
स्त्री 2 की सफलता पर क्या बोले पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, ”यह बहुत खुशी की बात है कि इतने मामूली बजट की फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई. हालांकि इस सफलता से आपका दिमाग खराब नहीं होना चाहिए. आपको ठहराव में रहना ज्यादा जरूरी है.” इसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे.
पंकज त्रिपाठी ने बताया क्यों ब्लॉकबस्टर हुई स्त्री 2
पंकज त्रिपाठी ने उन कारण को भी बताया, जिसकी वजह से स्त्री 2 ब्लॉकबस्टर हुई. एक्टर ने कहा, ”पहले पार्ट की कहानी दर्शकों को इतनी अच्छी लगी कि वह सीक्वल देखने के लिए पहले ही वीकेंड में पहुंच गए. दूसरे लोग रिव्यू का इंतजार कर रहे थे.” एक्टर ने कहा कि एक फिल्म को सफल बनाने के लिए कहानी परफेक्ट होनी चाहिए.
पकंज त्रिपाठी ने फिल्म का सुनाया मजेदार किस्सा
पंकज त्रिपाठी ने शूटिंग का एक किस्सा भी याद किया और कहा, ‘स्त्री के दौरान निर्माताओं ने मुझसे कहा था कि अगर हॉरर कॉमेडी अच्छा काम करती है, तो वे मुझे बोनस देंगे. जितना मुझे मिलना था, मूवी ने दो दिनों में ही कमा लिया था. मेकर्स ने स्त्री 2 के लिए भी मेरे कॉन्ट्रैक्ट में वही क्लॉज रखा था. सीक्वल का आंकड़ा सिर्फ दो दिनों में ही पार कर लिया गया.”
Also Read- Stree 3: राजकुमार राव ने बताया कब रिलीज होगी स्त्री 3, कहा- हॉरर कॉमेडी नहीं होने…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










