Son of Sardar के डायरेक्टर के बेटे ने कार एक्सीडेंट में गंवाई जान, नशे में धुत 18 साल का दोस्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
son of sardar ashwini dhir son passes away

son of sardar ashwini dhir son passes away

Son of Sardar: अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के निर्देशक अश्विनी धीर के 18 साल के बेटे का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है. हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी चला रहे उनके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

Son of Sardar और अतिथि तुम कब जाओगे जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले अश्विनी धीर और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके 18 साल के बेटे जलज धीर का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है. दरअसल, यह हादसा 23 नवंबर, 2024 की सुबह मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे विले पार्ले के पास हुआ था.

क्या है पूरा मामला?

जलज धीर अपने तीन दोस्तों साहिल मेंधा, सार्थ कौशिक और जेडन जिमी के साथ ड्राइविंग के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान उन्हीं में से ड्राइव करने वाला दोस्त साहिल नशे में धुत था, जिसकी वजह से उन्होंने मुंबई के विले पार्ले के सहारा होटल के पास बने डिवाइडर पर ही कार चढ़ा दी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में जलज के साथ उनके एक और दोस्त की जान चली गई है.

जलज धीर का दोस्त गिरफ्तार

जलज धीर के दोस्त साहिल और जेडन फ्रंट सीट पर बैठे थे, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी, लेकिन जलज इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद जिमी की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके 18 साल के दोस्त साहिल को गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: Son of sardar 2 अजय देवगन की नई फिल्म में ‘गली बॉय’ की किस अभिनेत्री की होगी एंट्री? जानिए!

Also Read: Ajay Devgn Upcoming Movies: सिंघम अगेन से सन ऑफ सरदार 2 तक, चलता रहेगा अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola