Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- टेंशन में हूं

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Jun 2025 9:19 AM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection

Sitaare Zameen Par Box Office: फिल्म 'सितारे जमीन पर' एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा है. फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख हैं. इसके अलावा मूवी में दर्शकों को दस नये चेहरे नजर आएंगे. एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि उन्हें नहीं पता फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा करेगी, लेकिन उम्मीदें काफी हैं.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office: एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. ये एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका ट्रेलर आ चुका है. ट्रेलर को दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. इस फिल्म से दस नये चेहरे बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं. आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि क्या उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस कमाल दिखा पाएगी या नहीं.

आमिर खान ने सितारे जमीन पर को लेकर कही ये बात

आमिर खान ने Galatta Plus के साथ एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि जब मैं फिल्म को देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं काफी खुश हूं. जो हमने सोचा था, वही बनाया है. क्या ये बॉक्स ऑफिस पर काम करेगी, मुझे कोई आइडिया नहीं है. मेरी फिल्म कॉमेडी है और अभी सिर्फ एक्शन फिल्में चल रही है. जब गजनी आई थी, मेरी एक्शन फिल्म थी, लेकिन एक्शन उस समय नहीं चल रही थी. कोई भी एक्शन देखना नहीं चाहता था.

आमिर खान बोले- मेरी फिल्म हमेशा ऐसे…

आमिर खान ने आगे कहा कि मेरी फिल्म हमेशा ऐसे वक्त पर रिलीज होती है जब टाइमिंग सही नहीं होती. जब मेरी कॉमेडी फिल्म आई तब एक्शन फिल्म काम नहीं कर रही थी. तो मैं काफी तनाव में रहता हूं क्योंकि अभी सारे लोग सिर्फ एक्शन देखना चाहते हैं. आखिरी की 12 फिल्में एक्शन वाली थी और सारी ब्लॉकबस्टर रही. तो मेरा मानना है कि मेरी फिल्म एक दिल छू लेने वाली और खूबसूरत कहानी है, जिससे लोग गहराई से जुड़ पाएंगे और ये मैं उम्मीद कर रहा हूं. फिलहाल अभी सभी लोग एक्शन फिल्म देखना चाहते हैं.

‘सितारे जमीन पर’ में 10 नये चेहरे आएंगे नजर

‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान, जेनेलिया देशमुख के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. इसके अलावा मूवी में आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, अरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सिमरन मंगेशकर जैसे नये कलाकार काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola