Singham Again: अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में पलक झपकते ही खत्म हुआ चुलबुल पांडे का कैमियो, जानें इसके पीछे की वजह

Updated:
विज्ञापन
Singham Again

Singham Again

Singham Again: अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ लंबे वक्त के इंतजार के बाद 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है.

विज्ञापन

Singham Again: रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में अजय देवगन से लेकर दीपिका और रणवीर सिंह जैसे कलाकार पुलिस की वर्दी में दमदार एक्शन करते नजर आए हैं. वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार और सलमान खान भी कैमियो रोल में दिखे हैं. जहां, अक्षय फिल्म के बीच में करीना कपूर को बचाने के लिए अपनी आईकॉनिक हेलीपकॉप्टर एंट्री लेते हैं. वहीं, चुलबुल पांडे बने सलमान खान फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में नजर आए हैं, जो शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाता है. इस वजह से सलमान खान के फैंस काफी नाराज हैं. ऐसे में आइए बताते हैं इसकी वजह.

सिंघम अगेन में सलमान खान का कैमियो

सिंघम अगेन में सलमान खान के कैमियो का इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे थे. लेकिन फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में अपने पसंदीदा कलाकार को बहुत कम वक्त के लिए देखकर फैंस की एक्साइटमेंट निराशा में बदल गई. दरअसल, फैंस के अनुसार सलमान खान के चुलबुल पांडे के किरदार को मेकर्स और बेहतर तरीके से पेश कर सकते थे.

क्यों कम थी सलमान खान की स्क्रीन टाइम?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शेट्टी की पावर पैक एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में सलमान खान के कम स्क्रीन टाइम की वजह की बात करें तो मेकर्स ने फिल्म के क्लाइमैक्स में सलमान खान के दमदार एक्शन सीक्वेंस की तैयारी की थी. लेकिन एक्टर ने बाहर जाकर फिल्म का एक्शन सीन शूट करने के लिए मना कर दिया था. इसके पीच की वजह उनके सिक्योरिटी से जुड़ी थी. दरअसल, उन दिनों बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. इसलिए पहले अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने फिल्म में सलमान खान के कैमियो को कैंसिल कर दिया था. लेकिन अंत में एक्टर ने अपना वर्क कमिटमेंट पूरा किया और 22 अक्टूबर को मुंबई में अपनी शूटिंग पूरी की.

सिंघम अगेन बॉक्सऑफिस कलेक्शन

सिंघम अगेन के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बात करने तो फिल्म ने पहले दिन 43.50 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग की है. वहीं, शनिवार को फिल्म ने 41.50 करोड़ रुपए कमाए.

सिंघम अगेन की कास्ट

सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन के अलावा कई दिग्गज एक्टर्स नजर आएंगे. इनमें करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, फिल्म में विलेन का किरदार अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ निभा रहे हैं. साथ ही सिंघम अगेन में श्वेता तिवारी भी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं. फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है.

Also Read: Singham Again Box Office collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस किंग, दूसरे दिन छापे इतने नोट (prabhatkhabar.com)

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola