Singham Again Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की सिंघम अगेन हिट हुई या फ्लॉप, यहां जान लें अबतक का कलेक्शन

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :04 Nov 2024 7:46 AM
विज्ञापन
Singham Again

Singham Again

Singham Again Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की सिंघम अगेन ने 3 दिन में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना ली. ओपनिंग डे पर मूवी ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. टोटल कमाई के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Singham Again Box Office Collection Day 3: सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग जबरदस्त रहा. दिवाली पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की मूवी मिली-जुली समीक्षाओं के बावजूद सिनेमाघरों में लोगों को लुभाने में कामयाब रही. फिल्म को दिवाली की छुट्टियों का फायदा मिला. कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 पर सिंघम अगेन भारी पड़ती दिख रही है. रविवार को कितनी कमाई हुई, इसके कलेक्शन आपको बताते हैं.

सिंघम अगेन ने 3 दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन ने सिर्फ तीन दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. शुक्रवार को 43.5 करोड़ रुपये, शनिवार को 42.5 करोड़ रुपये, रविवार को 35 करोड़ रुपये की कमाई की. टोटल कमाई फिल्म ने 121 करोड़ रुपये की कर ली है. भूल भुलैया 3 के साथ क्लैश के बावजूद फिल्म ने बड़ी तेजी से 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया. फिल्म तेजी से 150 करोड़ के करीब पहुंच रही है.

इन फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे अजय देवगन

अजय देवगन सिंघम सीरीज के बाद तीन सीक्वल फिल्मों में नजर आएंगे. लिस्ट में रेड 2, दे दे प्यार दे 2, सन ऑफ सरदार 2 में नजर आएंगे. रेड 2 में अजय, आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में दिखेंगे. सीक्वल में वाणी कपूर की एंट्री हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म 2 फरवरी 2025 में सिनेमाघरों में आएगी. जबकि सन ऑफ सरदार 2 भी आ रहा है और इसमें रवि किशन भी नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि सीक्वल की शूटिंग अगस्त में शुरू हो गई है. वहीं, दे दे प्यार दे 2 में अजय, रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन दिखेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 2025 में रिलीज होगी.

Also Read- Singham Again Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन की दहाड़, ओपनिंग डे पर करेगी ताबड़तोड़ कमाई

Also Read- Singham Again X Review: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया मास्टरपीस, चुलबुल पांडे की दबंगई पर खूब बजी तालियां

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola