Sikandar: सलमान खान की फिल्म में धांसू एक्शन और इमोशंस का जबरदस्त मेल, कटप्पा फेम सत्यराज ने उड़ाए लोगों के होश
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Mar 2025 11:06 AM
Sikandar Box Office Collection Day 21
Sikandar Review: सलमान खान की फिल्म सिकंदर फुल पैसा वसूल ब्लॉकबस्टर फिल्म है, ऐसा सोशल मीडिया पर फैंस बोल रहे हैं. फिल्म की चर्चा खूब हो रही है और इंटरनेट पर सिकंदर ही छाया हुआ है.
फिल्म: सिकंदर
डायरेक्टर: ए.आर.मुरुगदोस
कास्ट: सलमान खान, रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, सत्यराज और प्रतीक बब्बर
रेटिंग: 4/5
Sikandar Review: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की सिकंदर ईद पर फैंस के लिए खास तोहफा है. स्टार पावर से भरपूर इस फिल्म में दमदार एक्शन और शानदार डायलॉग्स देखने को मिलेगा. फिल्म में खूब सारा ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म में सलमान ने संजय राजकोट का किरदार निभाया है, जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है. फिल्म में इमोशन और एंटरटेनमेंट का भी जबरदस्त डोज है. साथ ही पावरफुल डायलॉग्स ने पहले ही दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया है.
सिकंदर में नेता का रोल निभा रहे सलमान खान
सिकंदर में संजय राजकोट एक नेता का रोल निभा रहे हैं, जो ताकतवर और प्रभावशाली होने के साथ-साथ करुणामयी भी है. वह अपने लोगों की मदद और रक्षा करने के लिए कुछ भी कर सकता है. फिल्म में उनकी एंट्री काफी धांसू है. इसकी कहानी न्याय, ईमानदारी और संघर्ष की कहानी है. एक्टर का डायलॉग इंसाफ… और “कायदे में रहो, फायदे में रहो” बहुत पॉपुलर हो रहा है. सलमान के डायलॉग और एक्शन फिल्म को देखने लायक बनाती है. हाई-फ्लाइंग स्टंट्स, ग्राउंडब्रेकिंग फाइट सीक्वेंस एक्शन सीन दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. मूवी में कई ऐसे सीन है, जिसे दर्शक कभी भूल नहीं पाएंगे.
बाहुबली के कटप्पा सिकंदर में बने प्रधानमंत्री
फिल्म सिकंदर में रश्मिका मंदाना और सलमान खान की जोड़ी एक फ्रेशनेस लेकर आती है. उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को भा गाई है. सलमान खान का फिल्म में गुजराती डायलॉग डिलीवरी भी दर्शकों को इम्प्रेस कर देगा. इसके अलावा बाहुबली में कटप्पा का रोल निभाकर पॉपुलर हुए एक्टर सत्यराज फिल्म में प्रधानमंत्री की भूमिका में दिखे हैं. उनकी प्रेंजेस और सलमान संग फाइट भी काफी जबरदस्त है.
यह भी पढ़ें- Sikandar: केआरके ने ‘सिकंदर’ में सलमान खान-रश्मिका मंदाना के रोमांस का उड़ाया मजाक, कहा- दादा-पोती का…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










