Sikandar First Review: सलमान खान की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू, मिले इतने स्टार्स
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Mar 2025 5:16 PM
Sikandar Box Ofice Collection Day 6
Sikandar First Review: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शक इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. अब इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है.
Sikandar First Review: सलमान खान अपने फैंस को एक्शन से भरपूर ईदी देने के लिए पूरी तरह तैयार है. एआर मुरुगादॉस की सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रश्मिका मंदाना स्टारर एक्शन थ्रिलर की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और दर्शकों ने काफी अच्छा रिसपांस दिया है. अब मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं यह हिट हुई फ्लॉप.
सिकंदर को मिला इतना रेटिंग
सिकंदर की ग्रैंड रिलीज से एक दिन पहले इसका पहला रिव्यू आखिरकार सामने आ गया है. ऑलवेज बॉलीवुड ने इसे 4 स्टार देकर इसके रिव्यू में लिखा, ”सिकंदर देखकर आपको सिनेमाई अनुभव मिलेगा. इस मूवी में जबरदस्त एक्शन के साथ इंटेंस ड्रामा और सामाजिक संदेश का मिश्रण देखने को मिलेगा. #सलमान खान एक जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हैं. इसके जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न अंत तक बांधे रखेगा. #रश्मिका मंदाना सहजता से भावना और तीव्रता को संतुलित करती हैं.”
सिकंदर में सलमान खान ने किया है सबसे बेस्ट काम
सिनेहम के अनुसार, टाइगर जिंदा है के बाद सिकंदर में सलमान खान का बेस्ट काम देखने को मिला है. उन्होंने रिव्यू किया, #सिकंदर का सबसे बड़ी हाइलाइट्स ओपनिंग और क्लाइमेक्स एक्शन सीन हैं, पीक सलमानिया के लिए तैयार हो जाइए! रश्मिका मंदाना की भी एक्टिंग कमाल की है. फिल्म के गाने आपको जरूर एंटरटेन करेगा.”
सिकंदर में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं. फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया है. वहीं एडवांस बुकिंग में भी मूवी जबरदस्त चर्चा पैदा किए हुए है. इसने अब तक 10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 30 मार्च को भी कई लोग टिकट लेंगे. ऐसे में ओपनिंग डे पर फिल्म जबरदस्त कमाल करेगी.
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को मिल गई नई दयाबेन, शूटिंग हुई शुरू, दिशा वकानी का कटा पत्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










