Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को मिल गई नई दयाबेन, शूटिंग हुई शुरू, दिशा वकानी का कटा पत्ता

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को मिल गई नई दयाबेन, शूटिंग हुई शुरू, दिशा वकानी का कटा पत्ता

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन पिछले कई सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से गायब हैं. अब लगता है उनका शो से पत्ता कट चुका है. उनकी जगह पर नई एक्ट्रेसेस का ऑडिशन चल रहा है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय से चलने वाले शो में से एक, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बड़ा बदलाव होने वाला है. फैंस दयाबेन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. असित मोदी के शो में मशहूर किरदार निभाने वाली दिशा वकानी 2018 में मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं और तब से वापस नहीं लौटी. कुछ महीने पहले ही असित मोदी ने कंफर्म किया था कि दिशा लोकप्रिय सिटकॉम में वापस नहीं आएंगी. अब खबर है कि नई दयाबेन के लिए ऑडिशन चल रहे हैं.

शो में होगी नई दयाबेन की वापसी

न्यूज18 को एक सूत्र ने बताया कि असित मोदी दयाबेन के लिए ऑडिशन ले रहे है और उन्हें कोई एक महिला पसंद आ गई है. दया की भूमिका के लिए एक एक्ट्रेस को शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है. टीम फिलहाल नई एक्ट्रेस के साथ मॉक शूट कर रही है. सूत्र ने यह भी बताया, “हां, यह सही है. असित जी नई दयाबेन की तलाश में थे और हाल ही में, एक ऑडिशन ने उन्हें बहुत प्रभावित किया. अभिनेत्री के साथ मॉक शूट चल रहे हैं. लगभग एक सप्ताह से हमारे साथ शूटिंग कर रही हैं.”

दिशा वकानी की वापसी पर क्या बोले थे असित कुमार मोदी

इससे पहले असित मोदी ने दिशा वकानी की TMKOC में वापसी के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, “मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं. मुझे लगता है कि दिशा वकानी वापस नहीं आ सकतीं. उनके दो बच्चे हैं. वह मेरी बहन जैसी हैं और उन���होंने मुझे राखी बांधी है. आज भी उनके परिवार से हमारा बहुत करीबी रिश्ता है.” तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब दिलीप जोशी, अमित भट्ट, मंदार चंदवादकर, मुनमुन दत्ता और तनुज महाशब्दे मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह शो 2008 से सोनी सब टीवी पर प्रसारित हो रहा है. शो फिलहाल SonyLIV पर स्ट्रीम हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Sikandar: सलमान खान ने बताया क्यों साउथ में फ्लॉप होती हैं उनकी फिल्में, बोले- रजनीकांत के फैंस….

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola