Sikandar Review: सिकंदर के ट्रेलर रिलीज होने से पहले फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया, बताया- सलमान का स्वैग और रश्मिका का ग्रेस…

Sikandar Box Office Collection Day 17
Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की सिकंदर का रिव्यू सामने आया है. इस रिव्यू के अनुसार फिल्म किसी साउथ की फिल्म का रीमेक नहीं है. इसमें बताया गया कि फिल्म में भाईजान का स्वैग जबरदस्त है.
Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की सिकंदर के रिलीज में सिर्फ 8 दिन बच गए है. फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है और इसका ट्रेलर 23 मार्च को मेकर्स जारी करेंगे. फिल्म निर्माता एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी. एक्टर की ये दूसरी फिल्म है जो वीकेंड के आखिरी दिन रिलीज हो रही है. सिकंदर के पहले टाइगर 3 वीकेंड पर रिलीज हुई थी, जिसने ओपनिंग डे पर 44.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सिकंदर का पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइए आपको बताते हैं इसके बारे में.
सिकंदर के ट्रेलर रिलीज से पहला आया फिल्म का पहला रिव्यू
सिकंदर के ट्रेलर रिलीज से पहले सलमान खान की फिल्म का रिव्यू सामने आ गया है. ऑलवेज बॉलीवुड नाम के एक पोर्टल ने अपने एक्स पर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, “क्विक सेंसर रिव्यू… सिकंदर धमाकेदार, इटेंस और पूरी तरह से रोमांच से भरा है. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि ये 100% ओरिजिनल है और किसी साउथ फिल्म का रीमेक नहीं है. सलमान खान का स्वैग और रश्मिका मंदाना का ग्रेस. ”
ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की इन 10 फिल्मों की कमाई-
- भारत-42.30 करोड़
- सुल्तान – 36.54 करोड़
- एक था टाइगर – 32.93 करोड़
- रेस 3- 29.17 करोड़
- बजरंगी भाईजान – 27.25 करोड़
- किक- 26.40 करोड़
- बॉडीगार्ड- 21.60 करोड़
- ट्यूबलाइट- 21.15 करोड़
- किसी का भाई किसी की जान- 15.81 करोड़
- दबंग- 14.50 करोड़
नौ साल बाद एआर मुरुगादॉस कर रहे बॉलीवुड में वापसी
एआर मुरुगादॉस ने फिल्म गजनी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें आमिर खान और आसिन ने काम किया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी और इसने साल 2008 में 100 करोड़ रुपये का क्लब बनाया था. इसके बाद मुरुगादॉस ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ अकीरा बनाया और अक्षय कुमार के साथ हॉलीडे बनाया था. नौ साल के बाद सिकंदर के जरिए मुरुगादॉस बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










