Sikandar: सलमान खान के इंट्रोडक्शन सीन और क्लाइमैक्स से डायेक्टर ने उठाया पर्दा, बोले- हीरो का सीक्वेंस…

Updated:
विज्ञापन
Sikandar Box Ofice Collection Day 6

Sikandar Box Ofice Collection Day 6

Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर 30 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है. फैंस भाईजान के एक्शन सीन्स देखने के लिए एक्साइटेड हैं. अब एआर मुरुगादॉस ने क्लाइमैक्स को लेकर बात की.

विज्ञापन

Sikandar: सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगादॉस की सिकंदर 30 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फैंस फिल्म देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. एक्शन थ्रिलर का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है. जिसमें इसे विस्फोटक, तीव्र और पूरी तरह से रोमांचकारी बताया गया है. यह पूरी तरह से ऑरिजनल फिल्म है. अब एआर मुरुगादॉस ने मोस्ट अवेटेड फिल्म के क्लाइमैक्स पर से पर्दा उठाया और यह भी बताया कि दर्शकों को किस सीन में सबसे ज्यादा मजा आने वाला है.

सिकंदर में कैसी होगी सलमान खान

सिकंदर में सलमान खान की भूमिका पर चर्चा करते हुए एआर मुरुगादॉस ने कहा, “मैंने अपनी पिछली सभी फिल्मों में सुपरस्टार के साथ काम किया है और सलमान सर भी सुपरस्टार हैं. इस फिल्म के लिए उनका इंट्रोडक्शन खास होगा. उनका परिचय सीन हाइलाइट्स में से एक होगा.” उन्होंने आगे बताया कि हम हमेशा पहले एक स्क्रिप्ट लिखते हैं और फिर जब हम हीरो के पास जाते हैं, तो उनके फैनबेस के आधार पर इंट्रोडक्शन सीन लिखते हैं.

सिकंदर के निर्देशक ने क्लाइमैक्स को लेकर कही ये बात

सिकंदर के निर्देशक ने यह भी बताया कि फिल्म में कई हाईलाइट्स सीन भी है. उन्होंने कहा, “हीरो का परिचय और इंटरवल की ओर एक सीक्वेंस अच्छा है. दूसरे पार्ट में हमारे पास बहुत ही दिल को छू लेने वाला सीन है और फिर निश्चित रूप से क्लाइमेक्स है, जो दर्शकों को हैरान कर देगा और उन्हें काफी रोमांचित करेगा.”

सिकंदर के बारे में

सिकंदर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे अनुभवी कलाकार हैं. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला की ओर से समर्थित, यह हाई-ऑक्टेन एंटरटेनर एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- Salaar Re-Release Box Office Collection: सालार ने ओपनिंड डे पर कमाए इतने करोड़, तोड़ा तुम्बाड का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, अक्षय कुमार संग ये स्टार्स आएंगे नजर, कहानी होगी जबरदस्त

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola