Sidharth Malhotra ने पापा बनने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे कियारा संग निभा रहे पैरेंटिंग ड्यूटी, जानें

Updated:
विज्ञापन
Sidharth Malhotra reacts on parenting duties with Kiara advani

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कियारा आडवाणी के साथ पेरेंटिंग ड्यूटी पर क्या कहा

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी हाल ही में माता-पिता बने हैं. उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हुआ है. एक्टर परम सुंदरी के प्रमोशन के दौरान द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे. यहां उन्होंने बताया कि कैसे बेटी के आने से उनकी लाइफ बदल गई है.

विज्ञापन

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी के घर हाल ही में किलकारियां गुंजी है. कपल के घर एक नन्ही सी परी का जन्म हुआ है. हालांकि बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही एक्टर को उनकी अगली फिल्म परम सुंदरी के प्रमोशन के लिए बिजी होना पड़ा. इसी मूवी के सिलसिले में सिद्धार्थ, जाह्नवी कपूर के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी न्यू बोर्न बेबी और डेडीज ड्यूटी को लेकर बात की.

3-4 बजे तक बेटी के लिए जाग रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​अपने पिता के ड्यूटी और अपनी बेटी के जन्म के बाद आए बदलावों पर बात की. उन्होंने कपिल शर्मा शो में कहा, “बेबी के आने से पूरा शेड्यूल चेंज हो गया, अभी मैं सुबह-सुबह वहीं से आ रहा हूं. चाहे वो खाने पीने का ध्यान हो, उनके स्लीपिंग पैटर्न हो, आजकल लेट नाइट रात चल रही है, लेकिन अलग किसम की. जिसमें तीन चार बजे फीडिंग हो रहा है. वह दूध पिलाती है और मैं सपोर्टिंग एक्टर प्ले कर रहा हूं, जो सिर्फ खड़े होकर चीजों को देख रहा है.”

पैरेंटिंग ड्यूटी पर क्या बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा

जब अर्चना पूरन सिंह ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से पूछा कि क्या उन्होंने डायपर बदले हैं, तो शेरशाह स्टार ने पैरेंटिंग ड्यूटी पर खुलासा किया, “डायपर बदला है और अब तो बिना डायपर का ‘ऊप्स मोमेंट’ वाला एक्सपीरियंस भी किया है.”

कियारा और सिद्धार्थ के बारे में

इस बीच, स्टूडेंट ऑफ द ईयर अभिनेता और कियारा ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के दोस्त बने फिर फरवरी 2023 में शादी कर ली. वर्कफ्रंट की बात करें तो, कियारा को आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ वॉर 2 में देखा गया था. सिद्धार्थ की बात करें तो वह परम सुंदरी को लेकर बिजी चल रहे हैं. हालांकि मूवी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एक मिनट नहीं होंगे बोर, रिलीज हुई ये धांसू वेब सीरीज और फिल्में

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola