सोनाक्षी सिन्हा ने ठुकराया इस मूवी का ऑफर, श्रद्धा कपूर ने किया लीड रोल, फिल्म को हुआ करोड़ों का नुकसान

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :03 Mar 2025 2:53 PM
विज्ञापन
Sonakshi Sinha rejected Haseena Parkar

Sonakshi Sinha rejected Haseena Parkar

श्रद्धा कपूर ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि फिल्म 'हसीना पारकर' उनसे पहले सोनाक्षी सिन्हा को ऑफर हुई थी. हालांकि सोनाक्षी ने इसे मना करने से मना कर दिया था.

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस बॉलीवुड की सबसे चहेती और टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. 14 साल की कड़ी मेहनत की बदौलत वह आज इस मुकाम तक पहुंची हैं. उन्हें आखिरी बार साल 2024 में ‘स्त्री’ फिल्म में देखा गया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. यह उस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी और इसे जबरदस्त सफलता मिली थी. इसके बाद से ही फैंस उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही थी और लोगों ने इस फिल्म की काफी आलोचना की थी.

फिल्म में एक खूंखार गैंगस्टर बने थे श्रद्धा के भाई सिद्धार्थ कपूर

साल 2017 में निर्देशक अपूर्व लाखिया ने एक फिल्म बनाई थी, जिसका नाम ‘हसीना पारकर’ था. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में थी. यह फिल्म दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर थी, जो नागपाड़ा की गॉड मदर बन गई थी. इस फिल्म में श्रद्धा अपने भाई सिद्धार्थ कपूर के साथ नजर आई थी. एक खूंखार गैंगस्टर का रोल सिद्धार्थ ने किया था.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

7 करोड़ का हुआ था नुकसान

फिल्म हसीना पारकर 22 सितम्बर 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का बजट 18 करोड़ रुपये था, लेकिन भारत में यह केवल 8 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी. विदेशों की बात करें तो सिर्फ 1 लाख रुपये ही कलेक्ट कर पाई. पूरी दुनिया में सिर्फ 11 करोड़ रुपये थे. जो सुपर फ्लॉप हुई थी और इस फिल्म को क्रिटिक्स से भी काफी नेगेटिव रिव्यू दिए और लोगों ने भी इसका विरोध किया.

सोनाक्षी सिन्हा ने ठुकराया फिल्म का ऑफर

निर्देशक अपूर्व लाखिया ने फिल्म हसीना पारकर के लिए सबसे पहले सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया था. हालांकि एक्ट्रेस ने फिल्म को ठुकरा दिया था और इत्तेफाक फिल्म को करने लगी थी. जिसके बाद ये मूवी श्रद्धा कपूर को ये मूवी मिल गई.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola