Sholay Re Release: 50 साल बाद 4K में देखें जय-वीरू की दोस्ती और बसंती का प्यार, आएगा मजा

Hema Malini on sholay remake
Sholay Re Release: शोले अपनी 50वीं वर्षगांठ के करीब पहुंच रही है और इसी बीच फिल्म का एक नया 4K वर्जन उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर के लिए तैयार है. हालांकि, यह स्पेशल स्क्रीनिंग विशेष रूप से टोरंटो में होगी.
Sholay Re Release: भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़ी फिल्म शोले, अगले हफ्ते अपनी रिलीज के 50 साल पूरे कर रही है. रमेश सिप्पी की इस फिल्म को अब तक की सबसे महान हिंदी फिल्मों में से एक माना जाता है और इसकी स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन मूवी को 4K संस्करण में प्रीमियर करेगी. यह स्क्रीनिंग केवल टोरंटो में होगी, जिससे देसी फैंस नाराज हैं.
4K संस्करण में रिलीज होगी शोले
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर शोले के रिस्टोर्ड वर्जन के उत्तरी अमेरिकी प्रीमियर की घोषणा की. फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए, संस्था ने लिखा, “रमेश सिप्पी की ओर से निर्देशित भारतीय सिनेमाई महाकाव्य ‘शोले’ (1975), TIFF टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें वर्जन में रिस्टोर्ड संस्करण के उत्तरी अमेरिकी प्रीमियर के साथ 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है! यह विशेष स्क्रीनिंग 6 सितंबर, 2025 को 1800 सीटों वाले रॉय थॉमसन हॉल में एक भव्य कार्यक्रम में होगी.”
शोले के बारे में
हॉलीवुड की काउबॉय फिल्मों की शैली में बनी एक ‘करी वेस्टर्न’ फिल्म ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान, जया बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं है. 1975 में रिलीज होने पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई.
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने 17 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये ऑनएयर रहेगा, लेकिन…
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु की मौत के बाद कियारा से सीक्रेटली मिलेगा अभीर, गीतांजलि अभीरा को करेगी बर्बाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










