Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल बाद जेठालाल ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कह डाली ये बड़ी बात
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Aug 2025 5:08 PM
Dilip Joshi on quitting Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बीते कुछ ऐपिसोड्स से जेठालाल यानी दिलीप जोशी गायब थे, जिसके बाद ऐसी अफवाहें फैलने लगी कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. अब एक्टर ने फाइनली इस बात को क्लियर कर दिया और बताया कि वह अंत तक इसका हिस्सा बने रहेंगे.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने मजेदार एपिसोड्स से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. हाल ही में सीरियल ने 17 साल पूरे किए. इसी दौरान एक खबर आई थी कि जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने शो छोड़ दिया है. दरअसल वह कुछ एपिसोड्स से गायब चल रहे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की अफवाह पर क्या बोले दिलीप जोशी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को छोड़ने की अफवाहों को खारिज करते हुए, दिलीप जोशी ने टेली चक्कर से बात करते हुए स्पष्ट किया, “मैं कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर था और परिणामस्वरूप, कुछ एपिसोड में नहीं देखा गया था. शायद इसीलिए लोगों ने मेरे बाहर निकलने के बारे में अटकलें लगानी शुरू कर दीं. मुझे नहीं पता कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें क्यों फैलती हैं. अब मैं सेट पर वापस आ गया हूं और शो की शूटिंग कर रहा हूं. जब तक सीरियल ऑन एयर रहेगा, मैं इसका हिस्सा बना रहूंगा.”
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे जेठालाल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 17 साल पूरे होने के जश्न में भी दिलीप जोशी से भी यही सवाल पूछा गया था. जिसपर उन्होंने कहा था, “आज की भागदौड़ भरी दुनिया में, जहां लोगों के पास एक-दूसरे के लिए बहुत कम समय होता है, यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि मुझे देखते ही उनकी आंखें खुशी से चमक उठती हैं. यह अपने आप में एक आशीर्वाद है. ईश्वर ने मुझे यह अवसर देकर मुझ पर बहुत कृपा की है. ऐसे में मैं कहां जाऊंगा. अगर इसको ठुकरा के जाएंगे तो फिर तो बेवकूफी हो जाएगी.”
यह भी पढ़ें- Saiyaara: बॉबी देओल ने सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत रोया यह एक…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










