Shatrughan Sinha Hospitalised: हॉस्पिटल में शत्रुघ्न सिन्हा एडमिट, बेटे लव ने दिया हेल्थ अपडेट, कुछ दिन पहले ही सोनाक्षी की शादी में हुए थे शामिल

Shatrughan Sinha
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कुछ दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब उनकी सेहत कैसी है, उनके बेटे लव सिन्हा ने अपडेट दी है.
Shatrughan Sinha Hospitalised: दिग्गज अभिनेता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर चर्चा में थे. सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से 23 जून को मुंबई में शादी की. इस शादी में एक्टर हमेशा अपनी बेटी के बगल में खड़े रहे और उसका साथ दिया. वहीं, अब खबर आ रही है कि 77 साल के शत्रुघ्न को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इस बारे में जानकारी उनके बेटे लव सिन्हा ने दी.
हॉस्पिटल में एडमिट है शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा के हेल्थ के बारे में लव सिन्हा ने अपडेट दी. उन्होंने पीटीआई को व्हाट्सएप मैसेज में बताया, “मेरे पिता को तेज बुखार था और हमने उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया, ताकि वह ठीक हो सकें और हम उनकी वार्षिक जांच भी करा सकें.” वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी थी कि एक्टर की छोटी सी सर्जरी भी हुई है. इसपर लव ने कहा, “मैं हर दिन हॉस्पिटल जाता हूं, इसलिए मैं बता रहा हूं कि कोई सर्जिकल प्रक्रिया नहीं हुई थी.”
Also Read: बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए भाई लव सिन्हा, कहा- समय दो वजह बता दूंगा
हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी की हुई शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कुछ दिनों बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सिविल मैरिज की. शादी की कई तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. कपल ने भी फोटोज फैंस के साथ शेयर की. शादी के बाद कपल ने एक रिस्पेशन पार्टी भी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. दोनों एक-दूसरे को सात साल से डेट कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










