शाहरुख खान के हमशक्ल को देख चकराया लोगों का सिर, आप भी खा जाएंगे धोखा! VIDEO

शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी इन दिनों चर्चा में है. इब्राहिम को देखकर एक पल के लिए आप चकमा खा जाएंगे. ऐसा लगेगा कि आप शाहरुख को देख रहे है. इब्राहिम काफी हद तक किंग खान जैसे लगते है.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए है. किंग खान की फिल्म पठान सिर्फ तीन दिन बाद 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है. ऐसा लग रहा है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलक मचा देगी. एक्टर लगातार अपने फैंस से मूवी देखने के लिए अपील कर रहे है. इस बीच शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.
शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी इन दिनों चर्चा में है. इब्राहिम को देखकर एक पल के लिए आप चकमा खा जाएंगे. ऐसा लगेगा कि आप शाहरुख को देख रहे है. इब्राहिम काफी हद तक किंग खान जैसे लगते है. उनका लुक और स्वैग भी एक्टर से मिलता है. पठान में जैसा लुक है उनका, वैसे ही इब्राहिम ने रखा हुआ है. उनके कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे है.
इब्राहिम कादरी के इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने कई वीडियोज पोस्ट किए है. वीडियो में वो शाहरुख के गानों पर डांस और एक्सप्रेशन देते दिख रहे है. कई वीडियोज तो ऐसे है जिसे देखकर आप कंफ्यूज हो सकते है. यकीन मानिए आप भी कादरी को देखकर एक पल के लिए धोखा खा सकते है. इंस्टा बॉयो की मानें तो वो खुद को एंटरटेनर बताते है. उन्हें इंस्टा पर 247K लोग फॉलो करते है.
शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान के रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए है. ट्विटर पर उन्होंने आस्क सेशन रखा, जिसमें उनसे एक यूजर ने पूछा, ‘पठान किसे किस करेगा?’ इसपर किंग खान ने मजेदार जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘पठान किस करने नहीं, किक करने आया है.’ इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएगी. बेशर्म गाने में दोनों के बीच केमेस्ट्री देखकर फैंस को लगा रहा था कि दोनों के बीच उन्हें किस देखने मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










