ePaper

शाहरुख खान से फैन ने पूछा- 'गर्लफ्रेंड नहीं है, पठान किसके साथ देखूं?' जानिए किंग खान ने क्या दिया जवाब

Updated at : 22 Jan 2023 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख खान से फैन ने पूछा- 'गर्लफ्रेंड नहीं है, पठान किसके साथ देखूं?' जानिए किंग खान ने क्या दिया जवाब

शाहरुख खान एक बार फिर से अपनी फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है. फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ तीन दिन रह गए है. दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रॉहम भी इस फिल्म में नजर आएंगे. किंग खान ने ट्विटर पर आस्क शाहरुख सेशन रखा.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म के प्रमोशन में किंग खान लगे हुए है. इस बीच एक्टर ने अपने ट्विटर पर आस्क शाहरुख सेशन रखा. इसमें एक यूजर ने उनसे गर्लफ्रेंड को लकर सवाल पूछ लिया.

undefined

आस्क शाहरुख के दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा, गर्लफ्रेंड तो है नहीं पठान किसके साथ देखूं. इसपर किंग खान ने जबरदस्त जवाब दिया. उन्होंने लिखा, फिल्म अभी देख ले, गर्लफ्रेंड बनाने के लिए पूरी जिंदगी बाकी है.

undefined

एक फैन ने शाहरुख खान से उनकी फिल्म पठान का रिव्यू देने के लिए कहा. इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा, हम क्रिएटर्स हैं, क्रिटिक्स नहीं. दोनों ही अलग-अलग जॉब पोर्टफोलियो है. फिल्म बनाने का आनंद सर्वोपरि है…और कुछ नहीं.

undefined

ट्विटर पर उन्होंने आस्क सेशन रखा, जिसमें उनसे एक यूजर ने पूछा, ‘पठान किसे किस करेगा?’ इसपर किंग खान ने मजेदार जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘पठान किस करने नहीं, किक करने आया है.’ इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएगी.

undefined

पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान बड़े पर्दे पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. वहीं इसके अलावा एक्टर राजकुमार हीरानी की फिल्म डंकी और एटली की फिल्म जवान में नजर आएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola