Did You Know: शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए तोड़ा अपना सालों पुराना रूल, डायरेक्टर के कहने पर भरी हामी

Updated:
विज्ञापन
Did You Know: शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए तोड़ा अपना सालों पुराना रूल, डायरेक्टर के कहने पर भरी हामी

Shahrukh Khan इंडस्ट्री में किंग ऑफ रोमांस से भी मशहूर हैं. इसके बावजूद उन्होंने उनके कॉन्ट्रैक्ट में यह बात साफ जाहिर है कि वह कभी ऑन स्क्रीन किस नहीं करेंगे. लेकिन यश चोपड़ा की साल 2012 की फिल्म के लिए उन्होंने अपना सालों पुराना नियम तोड़ दिया था.

विज्ञापन

Shahrukh Khan बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. एक्टर अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर हैं. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले जैसी फिल्मों में रोमांस फरमाने वाले एक्टर के कॉन्ट्रैक्ट में यह साफ-साफ लिखा है कि वह ऑन स्क्रीन किस नहीं करेंगे. लेकिन शाहरुख खान ने अपनी एक फिल्म के लिए यह सालों पुराना रूल तोड़ दिया था. इसके लिए उन्हें निर्देशक यश चोपड़ा ने मनाया था. आइए बताते हैं इस फिल्म का नाम और आखिर किस वजह से उन्हें अपने इस सालों पुराने कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ना पड़ा.

शाहरूख खान ने किस फिल्म के लिए तोड़ा नो किसिंग रूल

शाहरुख खान ने साल 2012 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘जब तक है जान’ की थी. इस फिल्म में उन्हें कैटरीना कैफ के साथ एक किसिंग सीन करना था. लेकिन शाहरुख खान ने इसके लिए मना कर दिया था. फिर उन्हें यश चोपड़ा ने समझाया कि, इस फिल्म के लिए यह किसिंग सीन कितना जरूरी है. यहां तक की वह शाहरुख खान को इस एक सीन के लिए एक्स्ट्रा पैसे देने तक को तैयार थे. जिसके बाद शाहरुख खान ने यश चोपड़ा की बात मान ली और अपने इस सालों पुराने कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ दिया.

Also Read: Shahrukh Khan के बाद ‘मुफासा: द लायन किंग’ में डबिंग के लिए इस साउथ सुपरस्टार ने ली एंट्री, कहा “मैंने हमेशा डिज्नी की…”

Also Read: Shahrukh Khan ‘पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड’ से हुए सम्मानित, पहले भारतीय बनकर रचा इतिहास

कैटरीना कैफ को लकी मानते थे फैंस

शाहरुख खान की पहली फिल्म नहीं थी, जिसमें उन्होंने किसिंग सीन दिया था. बल्कि इस फिल्म के बाद एक्टर जीरो में भी कैटरीना कैफ को ऑन स्क्रीन कि कर चुके हैं. इसके बाद एक्ट्रेस को शाहरुख के फैंस लकी बताने लगे. जीरो के प्रमोशन के दौरान जब कैटरीना कैफ से एक रिपोर्टर ने यह सवाल किया कि, शाहरुख खान ने उन्हें दो बार ऑन स्क्रीन कि किया है. ऐसे में क्या वह खुद को लकी मानती है, तो इस पर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर सब हैरान रह गए.

कैटरीना कैफ के जवाब ने मचाया बवाल

कैटरीना कैफ ने रिपोर्टर के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, “किसने बोला मैं लकी हूं? वह लकी है. ” एक्ट्रेस के जवाब के बाद सब हैरान रह गए थे और काफी बवाल मच गया था, जहां कई लोग कैटरीना की तारीफ कर रहे थे. वहीं, कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे थे.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola