'जवान' की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरुख खान सीखना चाहते हैं Chicken 65 की रेसिपी, पोस्ट में किया खुलासा

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Oct 2022 12:44 PM

विज्ञापन

शाहरुख खान ने चेन्नई में फिल्म जवान के एक महीने के शेड्यूल को पूरा कर लिया है.फिल्म को लेकर उन्होंने फैंस को नयी जानकारी दी है. एक्टर ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़े लोगों को शुक्रिया कहा. साथ ही एक मजेदार बात भी लिखी.

विज्ञापन

Jawan: शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं. एटली की मूवी में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति अहम किरदार में हैं. किंग खान ने चेन्नई में फिल्म के शेड्यूल को पूरा कर लिया है इसे लेकर फैंस को अपडेट दिया है. एक्टर ने ट्वीट कर फिल्म से जुड़े सभी लोगों को थैंक्यू कहा. साथ ही एक्टर ने कहा कि वो चिकन 65 की रेसिपी सीखना चाहते है.

शाहरुख खान का ट्वीट

इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान ने चेन्नई में फिल्म जवान के एक महीने के लंबे शेड्यूल को पूरा कर लिया है. उन्होंने अपडेट देते हुए लिखा, क्या 30 दिन का धमाका आरसीई टीम! थलाइवर ने हमारे सेटों को आशीर्वाद दिया… नयनतारा के साथ फिल्म देखी @anirudhofficial के साथ गहरी चर्चा @VijaySethuOffl & Thalapathy @actorvijay ने मुझे स्वादिष्ट खाना खिलाया. आपके आतिथ्य के लिए Thx @Atlee_dir और प्रिया. अब चिकन 65 रेसिपी सीखने की आवश्यकता है!


रजनीकांत से मिले किंग खान

शाहरुख खान के ट्वीट से साफ जाहिर है कि रजनीकांत से वो फिल्म जवान के सेट पर मिले. साथ ही एक्टर ने चिकन 65 रेसिपी सीखने की इच्छा व्यक्त की. इस पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. बता दें कि मूवी अगले साल 2023 में 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसमें प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर भी है.

Also Read: Brahmastra 2: शाहरुख खान के बाद ‘वानरास्त्र’ बनेंगे आर्यन खान? जानें वायरल तसवीर के पीछे क्या है सच्चाई
शाहरुख खान का ये अंदाज

कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने अपनी शर्टलेस फोटो पोस्ट की थी. इस तसवीर में एक्टर अपने एब्स फ्लॉन्ट करते दिखे थे. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, मुझे आज मेरी शर्ट के लिए: ‘तुम होती तो कैसा होता…तुम इस बात पर बात पर हैरान होती, तुम इस बात पर कितनी हंसती…….तुम होती तो ऐसा होता..’ मुझे भी #पठान का इंतजार है.

https://www.instagram.com/p/Ci7MVXtrGjs/?
शाहरुख खान की आने वाली फिल्में

शाहरुख खान को हाल ही में अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में देखा गया था. उनकी फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को, जवान 2 जून, 2023 को रिलीज़ होगी, और डंकी 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज हो रही है. फिल्म पठान में वो लंबे बालों में नजर आएंगे. इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola