प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी को देख पैपराजी ने किया कुछ ऐसा, भड़क उठे सिद्धार्थ मल्होत्रा, Video देख पकड़ लेंगे सिर

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी के साथ पेरेंटिंग ड्यूटी पर क्या कहा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. अब को आज एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया. जहां सिड अपनी पत्नी के लिए प्रोटेक्टिव नजर आए. हालांकि पैपराजी कियारा को देखकर ऐसे करने लगे. उनके करीब जाकर तसवीर खींचने लगे. इससे एक्टर गुस्से में आग बबूला हो गए और उन्होंने सबको डांटा. कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर जल्द ही किलकारियां गुंजने वाली है, कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. इसी बीच सिड और कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें सिड को पैपराजा पर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है. दरअसल हुआ यूं कि कपल एक क्लिनिक से निकले, जहां कियारा सीधे कार में जाकर बैठ गई. वहीं पैप उनके करीब जाकर फोटो खींचने लगे. एक्ट्रेस की एक झलक के लिए वहां जमावड़ा लग गया. सिद्धार्थ ने यह सीन देखा और पैपराजी को डांट लगा दी. उन्होंने “पीछे हटने” और “ठीक से व्यवहार करने” के लिए कहा. अभिनेता स्पष्ट रूप से परेशान दिखे, क्योंकि उन्हें अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की चिंता थी. फैंस वीडियो देखकर सिड की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”सही बात है… एक प्रेग्नेंट लेडी के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पति हो तो सिद्धार्थ जैसा… कितना प्यार करते हैं, वो कियारा आडवाणी से.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”किसी की नजर न लगे, इस कपल को… कियारा का प्रेग्नेंसी में ध्यान रखते हुए.” फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ और कियारा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की. जिसमें कपल ने बच्चे के मोजे पकड़ रखे थे. इसके साथ कैप्शन में लिखा, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा जल्द ही आ रहा है.”
यह भी पढ़ें- Jaat ने गदर-एक प्रेम कथा के रिकॉर्ड को तोड़ा, बनी दूसरी सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










