Jaat ने गदर-एक प्रेम कथा के रिकॉर्ड को तोड़ा, बनी दूसरी सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म

Jaat breaks Gadar Ek Prem Katha record
Jaat: सनी देओल की जाट इन-दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने भारत में अब तक 78.25 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही गदर एक प्रेम कथा के रिकॉर्ड को तोड़कर सनी पाजी की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई. वर्ल्डवाइड एक्शन ड्रामा का कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच चुका है.
Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बॉक्स ऑफिस किंग बन चुके हैं. उनकी हालिया रिलीज जाट बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मूवी ने जहां भारत में अब तक 78 करोड़ की कमाई कर ली. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. एक्टर की एक्शन ड्रामा ने प्रतिष्ठित गदर: एक प्रेम कथा को पीछे छोड़ दिया और यह उनके करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है.
जाट ने तोड़ा गदर एक प्रेम कथा का ये रिकॉर्ड
महज 13 दिनों में जाट ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 78.20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जो गदर के 76.65 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर गई है. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो दो दशकों से भी ज्यादा समय से कायम है. सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म गदर 2 है, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. इसने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.
जाट के बारे में
जाट एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है, जिसे गोपीचंद मालिनेनी ने लिखा और निर्देशित किया है. यह उनकी बॉलीवुड में पहली बड़ी फिल्म है. इसका निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने किया है और इसमें सनी देओल और रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है. साथ ही सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज जैसे दमदार कलाकार भी हैं.
सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल के पास आगे कई दमदार फिल्में हैं, जिसकी शुरुआत रामायण से होगी, जिसमें वे रणबीर कपूर के भगवान राम के साथ हनुमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिर बॉर्डर 2 है, जो उनकी 1997 की युद्ध महाकाव्य की लंबे समय से प्रतीक्षित अगली कड़ी है, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार हैं. इसके अलावा आमिर खान के साथ लाहौर 1947 भी है, जो इतिहास और हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर एक पीरियड ड्रामा होने का वादा करती है.
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर ने की आत्महत्या, जानें उनके बारे में सबकुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










