'सात समुंदर पार' गाने पर सारा अली खान ने डांस से लगा दी आग, वायरल वीडियो से नहीं हटेंगी नजर

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Sara Ali Khan dance video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस से अपने पोस्ट के जरिए जुड़ी हैं. हाल ही में सारा अपने भारत भ्रमण वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई थी. इस वीडियो के माध्‍यम से उन्होंने फैंस को भारत भ्रमण कराया था. अब एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो साड़ी पहन कर कमाल के डांस मूव्स कर रही है. यह वीडियो किसी शादी के फंक्शन का लगता है. इस वीडियो में सारा प़ॉपुलर सॉन्ग 'सात समुंदर पार' (Saat Samundar Paar) पर डांस कर रही है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस से अपने पोस्ट के जरिए जुड़ी हैं. हाल ही में सारा अपने भारत भ्रमण वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई थी. इस वीडियो के माध्‍यम से उन्होंने फैंस को भारत भ्रमण कराया था. अब एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो साड़ी पहन कर कमाल के डांस मूव्स कर रही है. यह वीडियो किसी शादी के फंक्शन का लगता है. इस वीडियो में सारा प़ॉपुलर सॉन्ग ‘सात समुंदर पार’ (Saat Samundar Paar) पर डांस कर रही है.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वायरल वीडियो में सारा अली खान 1992 में आई फिल्म ‘विश्वात्मा’ के गाने ‘सात समुंदर पार’ पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं. सारा ने वीडियो व्हाइट साड़ी पहन रखा है और उनके आस- पास लोगों की काफी भीड़ है.

जैसे ही सारा ने डांस करना शुरू किया, लोग उन्हें चियर करने लगे. सारा अपने डांस से लोगों का दिल जीत रही है. साड़ी में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है. पार्टी में मौजूद हर कोई उन्हें दिल थाम कर देख रहा है. वहीं, फैन्स उनके डांस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

इससे पहले अभिनेत्री सारा अली खान अपने भारत भ्रमण वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई थी. अभिनेत्री ने अपने वीडियो के माध्‍यम से फैंस को भारत भ्रमण कराया था. इस वीडियो में सारा अली खान कई राज्‍यों का दौरा कर रही हैं. वीडियो के शुरुआत बिहार राज्‍य से हुई है जिसमें अभिनेत्री सिर पर घास लिए नजर आ रही हैं. फिर वो देश के अलग- अलग राज्यों में घूमी.

Also Read: बिहार में सिर पर घास लिये घूम रहीं सारा अली खान, बार बार देखा जा रहा है ये VIDEO

बता दें कि सारा अली खान अपनी फिल्‍मों से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं. उन्‍होंने फिल्‍म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह फिल्‍म सिंबा में रणवीर सिंह संग नजर आई थीं. दोनों ही फिल्‍मों में दर्शकों ने उनके अभिनय को सराहा. उनकी पिछली फिल्‍म ‘लव आज कल 2’ थी जिसमें सारा अभिनेता कार्तिक आर्यन संग दिखी थी. फिल्‍म में सारा अली खान और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषी शर्मा नजर आए थे.

सारा अली खान की आनेवाली फिल्‍म ‘कुली नंबर वन’ है जिसमें वह वरुण धवन संग नजर आयेंगी. इसके अलावा वह फिल्‍म ‘अतरंगी रे’ में दिखाई देंगी, जिसमें अक्षय कुमार और धनुष उनके साथ नजर आएंगे.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola