Sanam Teri Kasam: फिल्म से डिलीट किया गया था ये सीन, हर्षवर्धन राणे ने किया खुलासा, कहा- आप देखेंगे कि जब वह ऊपर आती…

Sanam Teri Kasam Box Office Day 12
Sanam Teri Kasam: सनम तेरी कसम का क्रेज सोशल मीडिया पर देखते ही बन रहा है. फैंस फिल्म के सीन्स को लगातार शेयर कर रहे हैं और इमोशनल पोस्ट लिख रहे हैं. अब एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन राणे ने खुलासा किया कि फिल्म से एक सीन डिलीट किया गया था.
Sanam Teri Kasam: जब साल 2016 में ‘सनम तेरी कसम’ रिलीज हुई थी, तब ये बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी. हालांकि फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे. बीते कुछ सालों में यह फिल्म अंडररेटेड क्लासिक के तौर पर मशहूर हो गई और लोगों ने इसे देखने में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी. फिल्म को 7 फरवरी को दोबारा से रिलीज किया गया और इसे दर्शकों से शानदार रिएक्शन मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इमोशनल रिएक्शन वीडियो और फिल्म के सीन्स शेयर कर रहे हैं. इस बीच फिल्म के एक्टर हर्षवर्धन राणे ने एक इंटरव्यू में एक सीन के बारे में बताया, जिसे डिलीट कर दिया गया था. हर्षवर्धन ने bollywoodfriday_ संग एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के डिलीट हुए सीन के बारे में बताते हुए कहा, जब वह फोन लेकर आती है और मैं ब्रैड और दूध लेकर जा रहा होता हूं. उसे लड़के देखने वाले आए थे. एक्टर आगे बताते हैं कि मैं जब लिफ्ट में जाता हूं और उसके हाथ में फोन होता है. मैं उसके हाथ से फोन लेकर लिफ्ट के बीच में फेंक देता हूं. फोन टूट जाता है. आप देखेंगे कि जब वह ऊपर आती है तो उसके हाथ में फोन नहीं होता.
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










